लाइव न्यूज़ :

ग्लोबल पीस इंडेक्स में 5 पायदान नीचे खिसका भारत, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, बांग्लादेश इंडिया से ऊपर

By रजनीश | Updated: June 12, 2019 19:31 IST

भारत, अमेरिका, चीन, सऊदी अरब और रूस सेना पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाले टॉप 5 देश हैं। पिछले 5 सालों में वैश्विक शांति में पहली बार सुधार हुआ है लेकिन दस साल पहले की तुलना में विश्व में कम शांतिपूर्ण है।

Open in App
ठळक मुद्देआइसलैंड सबसे पीसफुल कंट्री है वहीं अफगानिस्तान सबसे निचले पायदान पर है।साउथ एशिया में भूटान 15 वें स्थान पर है उसके बाद श्रीलंका 72 नंबर पर, नेपाल 76 नंबर पर और बांग्लादेश 101 नंबर पर है। भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान इस लिस्ट में 153 नंबर पर है।

ग्लोबल पीस इंडेक्स 2019 में भारत 5 नंबर नीचे खिसक कर 141 नंबर पहुंच गया है। इस लिस्ट में 163 देश शामिल हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार आइसलैंड सबसे पीसफुल कंट्री है वहीं अफगानिस्तान सबसे निचले पायदान पर है।

ऑस्ट्रेलियन थिंक टैंक इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक एंड पीस के मुताबिक देश में पीस के रैंक को तीन पैमानों के आधार पर मापा गया है। जिसमें सामाजिक सुरक्षा का स्तर, घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय सीमा विवाद और मिलिट्रिएशन शामिल है।

आइसलैंड 2008 से ही सबसे पीसफुल (शांतिपूर्ण) देश बना हुआ है। वहीं सीरिया को पीछे छोड़ अब अफगानिस्तान दुनिया का सबसे कम शांति वाला देश है। साउथ एशिया में भूटान 15 वें स्थान पर है उसके बाद श्रीलंका 72 नंबर पर, नेपाल 76 नंबर पर और बांग्लादेश 101 नंबर पर है। भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान इस लिस्ट में 153 नंबर पर है।

भारत, अमेरिका, चीन, सऊदी अरब और रूस सेना पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाले टॉप 5 देश हैं। पिछले 5 सालों में वैश्विक शांति में पहली बार सुधार हुआ है लेकिन दस साल पहले की तुलना में विश्व में कम शांतिपूर्ण है।

इस साल के रिपोर्ट में नया रिसर्च शामिल है जो कि क्लाइमेट चेंज से पीस (शांति) पर प्रभाव डालने से जुड़ा है। 2008 से ग्लोबल पीसफुलनेस (विश्व शांति) में 3.78 परसेंट की कमी आई है।

ग्लोबल पीस इंडेक्स (जीपीआई) की स्थापना स्टीव किलील ने किया था जो कि ऑस्ट्रेलिया के टेक्नॉलॉजी क्षेत्र के एंटरप्रेन्योर और परोपकारी हैं। 

टॅग्स :ग्लोबल पीस इंडेक्सइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?