लाइव न्यूज़ :

भारत के नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन ने सीओपी26 में संरा समझौते पर हस्ताक्षर किए

By भाषा | Updated: November 12, 2021 21:00 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 12 नवंबर भारत के नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) और जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र कार्यढांचा सम्मेलन (यूएनएफसीसीसी) ने शुक्रवार को ग्लासगो में सीओपी26 जलवायु शिखर सम्मेलन में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिसमें वैश्विक प्रयासों के अनुरूप महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय जलवायु कार्रवाई के कार्यान्वयन में देशों को सहयोग और समर्थन करने के लिए सहमति बनी।

आईएसए के महानिदेशक डॉ. अजय माथुर और यूएनएफसीसीसी के उप कार्यकारी सचिव ओवैस सरमद द्वारा समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। समझौता ज्ञापन संयुक्त रूप से ऊर्जा क्षेत्र में शमन कार्रवाई के कार्यान्वयन की सुविधा के लिए गतिविधियों का एक समूह आयोजित करने के लिए काम करेगा, राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (एनडीसी) और दीर्घकालिक कम उत्सर्जन विकास रणनीतियों के कार्यान्वयन की सुविधा प्रदान करेगा।

यह समझौता छोटे द्वीपीय राष्ट्रों (एसआईडी) और कम विकसित देशों (एलडीसी) सहित विकासशील देश के हितधारकों को डीकार्बोनाइजेशन प्रौद्योगिकियों के लिए नीति विकल्पों और दृष्टिकोणों को अपनाने में तेजी लाने के लिए सहयोग देगा।

डॉ. माथुर ने कहा, “जलवायु परिवर्तन के खिलाफ कार्रवाई करने और लक्षित तारीख से पहले उत्सर्जन में कमी से संबंधित राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान को प्राप्त करने के लिए सौर और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाकर संभव बनाया जा सकता है।”

उन्होंने कहा, “यूएनएफसीसीसी ने इस जलवायु चुनौती का नेतृत्व किया है, और हम दीर्घकालिक, लागत प्रभावी और प्रभावशाली समाधान लाने के लिए साझेदारी, सहयोग और प्रयास करके खुश हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना