लाइव न्यूज़ :

हमलों को प्रायोजित कर रहा है भारत: पाकिस्तान का आरोप

By भाषा | Updated: November 15, 2020 01:02 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 14 नवंबर पाकिस्तान ने शनिवार को आरोप लगाया कि देश में कुछ आतंकवादी हमलों में भारत का हाथ है। विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने विदेश मंत्रालय में सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा, ''हमारे पास ऐसे तथ्य हैं, जिन्हें झुठलाया नहीं जा सकता। हम इन्हें डॉजियर के जरिये अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने रखेंगे।''

कुरैशी ने दावा किया कि पाकिस्तान के डॉजियर जरिए जमात-उल-अहरार, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, बलोच लिब्रेशन आर्मी, बलोच लिब्रेशन फ्रंट और बलोच रिपब्लिकन आर्मी समेत संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित संगठनों और भारत की खुफिया एजेंसियों के बीच कथित ''बढ़ती साठगांठ'' को उजागर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि डॉजियर में 60 अरब अमेरिकी डॉलर की चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा परियोजना को नुकसान पहुंचाने की भारत की कथित कोशिशों के सबूत भी शामिल होंगे।

वहीं भारत ने भी शनिवार को पाकिस्तान के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब कर संघर्ष विराम उल्लंघनों और इस्लामाबाद द्वारा भारत में आतंकवादियों की घुसपैठ का लगातार समर्थन करने पर विरोध दर्ज कराया।

भारत पहले भी पाकिस्तान में हुए आतंकवादी हमलों से उसे जोड़ने पर आपत्ति जताता रहा है। उसका कहना है कि इस्लामाबाद अपने घरेलू संकटों से ध्यान हटाने के लिये नयी दिल्ली को दोष नहीं दे सकता।

भारत ने शनिवार को नयी दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के ‘चार्ज डि अफेयर’ (उप राजदूत) को तलब कर नियंत्रण रेखा पर कई सेक्टरों में पाकिस्तानी बलों द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर कड़ी आपत्ति जतायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल