लाइव न्यूज़ :

म्यांमा से विस्थापित हुए लोगों की स्वदेश वापसी के मुद्दे पर भारत का ‘बहुत कुछ दांव’ पर : तिरुमूर्ति

By भाषा | Updated: September 23, 2021 19:44 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 23 सितंबर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत एकमात्र देश है जिसकी लंबी सीमा बांग्लादेश व म्यांमा से लगती है और म्यांमा के रखिन प्रांत से विस्थापित लोगों की स्वदेश वापसी के मुद्दे के समाधान पर उसका ‘बहुत कुछ दांव’ पर है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत तिरुमूर्ति ने संयुक्त राष्ट्र महासभा उच्च स्तरीय इतर कार्यक्रम ‘रोहिंग्या संकट: सतत समाधान अनिवार्य‘ में कहा कि भारत, बांग्लादेश की अपने क्षेत्र में करीब 10 लाख विस्थापितों की मेजबानी करने के लिए सराहना करता है। इसके साथ ही उन्होंने चिंता जताई कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय रखिन राज्य से विस्थापित लोगों की वापसी के समाधान के लिए तेजी से कदम उठाने में असमर्थ रहा।

तिरुमूर्ति ने कहा, ‘‘यह हमारे लिए महत्वपूर्ण है कि हम बांग्लादेश पर पड़ने वाले मानवीय बोझ को स्वीकार करें और समझे जो लगातार सह रहा है और उन कोशिशों का समर्थन करें जो वह विस्थापितों की बेहतरी के लिए कर रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह चिंता का विषय है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस मुद्दे को सुलझाने में तेजी से और सतत तरीके से मदद करने में असमर्थ रहा है।’’ भारतीय राजदूत ने इसके साथ ही कहा कि सार्थक परिणाम के लिए सहयोग और आपसी सहमति का दृष्टिकोण महत्वपूर्ण है।

तिरुमूर्ति ने जोर दिया कि हितधारकों के सामने इस मानवीय मुद्दे पर आ रही चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है ताकि इनका समाधान सृजनात्मक और स्थायी तरीके से हो सके।

उन्होंने कहा, ‘‘ इसलिए हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आह्वान करते हैं कि वह वित्तीय एवं अन्य तरीकों से बांग्लादेश सरकार का सहयोग करने के लिए आगे आएं और विस्थापितों की सुरक्षा, खासतौर पर उनमें से सबसे असुरक्षित की, स्थानीय समुदाय की चिंताओं, शिविरों में चरमपंथी बनने के खतरे को रोकने और अन्य सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए मदद मुहैया कराएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअंक तालिका में 9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस?, आईपीएल से बाहर रोहित शर्मा, क्या करेंगे कप्तान हार्दिक पांड्या?

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

विश्व अधिक खबरें

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप