लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारी के बीच हिंदू-अमेरिकी समुदाय ने 2,96,000 पौंड से अधिक खाद्य पदार्थ बांटे

By भाषा | Updated: December 31, 2020 09:44 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 31 दिसंबर कोविड-19 महामारी के दौरान आजीविका पर आए संकट और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए आगे आकर हिंदू-अमेरिकी समुदाय ने अमेरिका के 26 राज्यों में 2,96,000 पौंड से अधिक खाद्य पदार्थ का वितरण किया।

एक बयान में कहा गया कि महामारी के दौरान देश में 175 से अधिक संगठनों और लोगों ने खाद्य पदार्थ बांटने के लिए हाथ मिलाया। संगठनों ने ‘सेवा दिवाली’ पहल के तहत सामूहिक रूप से 26 राज्यों के 210 शहरों में 2,96,000 पौंड खाद्य पदार्थ बांटे और लोगों को आश्रय दिया।

इस पहल के तहत न्यूजर्सी राज्य के 45 शहरों में रिकॉर्ड 1,22,000 पौंड खाद्य पदार्थ का संग्रह हुआ।

‘इंडियन सिविक एक्शन फॉर मोनरो’ के प्रकाश परब ने एक बयान में कहा कि महामारी और इससे लोगों की आर्थिक स्थिति पर पड़े असर के कारण अधिक से अधिक लोगों को खाद्य और जरूरी सामग्री की मदद की आवश्यकता थी। इन चुनौतियों से निपटने के लिए हिंदू-अमेरिकी समुदाय एक साथ आया है।

‘मिडलसेक्स काउंटी कॉलेज’ की मूलभूत आवश्यकताओं की संयोजक अमांडा लेयांस ने कहा कि यह मदद ऐसे वक्त में मिली, जब कॉलेज के छात्र मुश्किल दौर से गुजर रहे थे।

‘सेवा दिवाली’ एक राष्ट्रीय पहल है, जिसमें कई संगठन और लोग ‘धर्म और निस्वार्थ’ सेवा के मूल्यों के कारण एकजुट हुए हैं।

हिंदू स्वयंसेवक संघ (एचएसएस) के न्यूजर्सी के संयोजक अमित शहाणे ने कहा कि इसकी शुरुआत 2018 में हुई थी।

उन्होंने बताया कि स्थानीय समुदाय की मदद के लिए तब 25 से अधिक संगठनों ने 18,000 पौंड खाद्य पदार्थ का संग्रह किया था। वर्ष 2019 में यह परियोजना 11 राज्यों तक फैली और 40 से अधिक शहरों में 55,000 पौंड से अधिक खाद्य पदार्थ का संग्रह हुआ।

बयान में कहा गया कि पार्सिपैनी के मेयर माइकल सोरियानो और अन्य शहरों एवं राज्य के अधिकारियों ने ‘सेवा दिवाली’ और इसके कार्यकर्ताओं के प्रयास की सराहना की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'