लाइव न्यूज़ :

भारत-पाक के बीच तनाव घटाने में मदद करना जी-7 में दिये गए पांच प्रमुख संदेशों में से एक: व्हाइट हाउस

By भाषा | Updated: August 27, 2019 16:28 IST

व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘ जी-7 में पांच बड़े संदेश दिये गए- एकता का संदेश, एक अरब डॉलर के व्यापार सौदे की सुरक्षा, अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा समझौते (यूएसएमसीए) को आगे बढ़ाना, यूरोप के साथ मजबूत व्यापार संबंध विकसित करना और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने में मदद करना

Open in App
ठळक मुद्देजी-7 का आयोजन फ्रांस के बिआरित्ज शहर में 24 से 26 अगस्त के बीच किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बैठक में राष्ट्रपति ट्रम्प ने भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता की जरूरत पर जोर दिया।

व्हाइट हाउस ने सोमवार को दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाक के बीच तनाव कम करने में मदद को लेकर किये गए प्रयास हाल ही में सम्पन्न हुए जी-7 शिखर सम्मेलन में दिये गए पांच प्रमुख संदेशों में से एक था।

जी-7 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने गए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प सोमवार को देर रात अपनी पत्नी मेलानिया ट्रम्प के साथ देश लौट चुके हैं। जी-7 का आयोजन फ्रांस के बिआरित्ज शहर में 24 से 26 अगस्त के बीच किया गया।

व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘ जी-7 में पांच बड़े संदेश दिये गए- एकता का संदेश, एक अरब डॉलर के व्यापार सौदे की सुरक्षा, अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा समझौते (यूएसएमसीए) को आगे बढ़ाना, यूरोप के साथ मजबूत व्यापार संबंध विकसित करना और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने में मदद करना।’’

उसने कहा, ‘‘ भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बैठक में राष्ट्रपति ट्रम्प ने भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता की जरूरत पर जोर दिया और हमारे देशों के बीच अच्छे आर्थिक संबंध बनाने की बात भी की।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर मुद्दे पर किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की गुंजाइश को सिरे से खारिज करते हुए सोमवार को कहा था कि यह भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मुद्दा है और ‘‘हम किसी तीसरे देश को कष्ट नहीं देना चाहते।’’

इस दौरान वहां मौजूद ट्रंप ने कहा, “हमने बीती रात कश्मीर के बारे में बात की, प्रधानमंत्री को वास्तव में यह लगता है कि यह (स्थिति) उनके नियंत्रण में है...और मुझे विश्वास है कि वो कुछ ऐसा करने में सक्षम होंगे जो बेहद अच्छा होगा।”

उन्होंने कहा, “मेरे दोनों ही (मोदी और खान) से अच्छे संबंध हैं और मैं यहां हूं। मुझे लगता है कि वे अपने आप (मुद्दे का समाधान) कर सकते हैं।” ट्रंप का सोमवार का बयान उस बयान से बिल्कुल अलग है जिसमें कुछ समय पहले उन्होंने दावा किया था कि मोदी ने उनसे कश्मीर पर मध्यस्थता करने को कहा था।

भारत ने इस दावे को पुरजोर तरीके से खारिज किया था। ट्रंप पहले भी भारत पाक के बीच मध्यस्थता की पेशकश कर चुके हैं। हालांकि, हालिया पेशकश ऐसे वक्त आई थी जब भारत सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के प्रावधान को रद्द करने से दोनों पड़ोसी देशों में तनाव की स्थिति फिर बनी है।

व्हाइट हाउस ने एक ट्वीट में कहा कि मोदी के साथ बैठक के दौरान ट्रम्प ने अफगानिस्तान में एक महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में भारत की भूमिका को स्वीकार किया। व्हाइट हाउस ने ट्विटर पर मोदी और ट्रम्प की तस्वीरें भी साझा की थी, जिसमें दोनों नेता काफी खुश नजर आ रहे हैं।

व्हाइट हाउस ने कहा, “ट्रंप ने हमारे गठजोड़ को मजबूत करने, बेहतर व्यापारिक करार सुनिश्चित करने और हमेशा की तरह अमेरिकी लोगों के हितों को वैश्विक मंच के केंद्र में रखने के लिये विभिन्न देशों के नेताओं से मुलाकात की।” 

टॅग्स :अमेरिकाआर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)धारा ३७०जम्मू कश्मीरफ़्रांसपाकिस्तानइंडियाइमरान खानडोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा