लाइव न्यूज़ :

एपस्टीन यौन शोषण मामले में गिलैन मैक्सवेल दोषी करार

By भाषा | Updated: December 30, 2021 11:34 IST

Open in App

न्यूयॉर्क (अमेरिका), 30 दिसंबर (एपी) ब्रिटिश सोशलाइट गिलैन मैक्सवेल को बुधवार को किशोरियों को बहलाने फुसलाने का दोषी ठहराया गया। इन किशोरियों को बहला फुसला कर अमेरिकी करोड़पति जेफरी एपस्टीन के पास भेजा जाता था।

अमेरिका की एक अदालत में करीब एक महीने तक चली सुनवाई के बाद इस फैसले ने 14 साल की उम्र में यौन शोषण का शिकार हुईं पीड़िताओं को न्याय दिलाया है। इस घटना का खुलासा चार महिलाओं ने किया था, जो 1990 और 2000 के दशक की शुरुआत में फ्लोरिडा, न्यूयॉर्क और न्यू मैक्सिको में एपस्टीन के महलनुमा घरों में यौन शोषण की शिकार हुई थीं।

छह में से पांच मामलों में मैक्सवेल (60) को दोषी ठहराने से पहले न्यायाधीशों ने पूरे पांच दिनों तक विचार-विमर्श किया। इन महिलाओं ने आरोप लगाया था कि एपस्टीन के पास भेजने के लिए मैक्सवेल उन्हें बहलाती फुसलाती थी। पीड़ित महिलाओं ने न्याय पाने के लिए अदालतों में वर्षों तक लड़ाई लड़ी।

पीड़ितों में से एक एनी फार्मर ने कहा कि उन्हें खुशी है कि न्यायाधीशों ने मैक्सवेल के ‘‘बर्ताव’’ को दोषपूर्ण माना। अमेरिकी अटॉर्नी डैमियन विलियम्स ने मैक्सवेल के खिलाफ गवाही देने वाली महिलाओं की प्रशंसा की और इसे ‘‘सबसे घृणित अपराध में से एक बताया।’’ हालांकि मामले में अभी सजा सुनाए जाने की तारीख की घोषणा नहीं हुई है।

एपस्टीन एक फाइनेंसर है जिसकी प्रभावशाली नेताओं और उद्यमियों तथा मैक्सवेल से मित्रता है। एपस्टीन के जेट में कई नामी शख्सियतें उड़ान भर चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल