लाइव न्यूज़ :

Video: घास से हटिए , मैंने अभी उसमें बीज डाले हैं, आस्ट्रेलिया के पीएम से एक समान्य से शख्स ने कहा, जानें फिर क्या हुआ

By अनुराग आनंद | Updated: June 5, 2020 15:52 IST

प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन एक घर के बाहर घास पर खड़े होकर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक शख्स ने प्रधानमंत्री और मीडिया से घास से हटने के लिए कह दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम स्कॉट मॉरिसन ने तुरंत हामी भरी और वह घास से हट गए।लॉन के मालिक ने कहा कि मैंने हाल ही ये घास दोबारा रोपी है, आपलोग वहां से हट जाएं।’

नई दिल्ली: कोरोना महामारी को लेकर आस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन एक नए प्रोत्साहन पैकेज के बारे में पत्रकारों से बात कर रहे थे, तभी एक आस्ट्रेलियाई शख्य ने पीएम मॉरिसन और पत्रकारों से कहा कि क्या आप सभी लोग उस घास से हट सकते हैं, मैंने अभी उसमें बीज डाले हैं। इसके बाद आस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा कि क्यों नहीं, हम अभी इस घास से पीछे हट जाते हैं, ऑल गुड, थैंक्स। 

इंडियन एक्सप्रेस की मानें तो एक मिनट से भी कम समय के इस वार्तालाप को वहां खड़े पत्रकारों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस खबर की लिंक व वीडियो को शेयर कर आस्ट्रेलियाई पीएम की भी सराहना कर रहे हैं। 

दरअसल, प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन राजधानी कैनबरा से काफी दूर गूगॉन्ग कस्बे में एक घर के बाहर घास पर खड़े होकर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक शख्स ने प्रधानमंत्री और मीडिया से घास से हटने के लिए कह दिया। पीएम मॉरिसन ने तुरंत हामी भरी और वहां से हट गए। लेकिन कुछ लोग घास पर ही खड़े रहे। लॉन के मालिक ने फिर कहा, ‘मैंने हाल ही ये घास दोबारा रोपी है।’ इसके बाद पीएम ने खुद सबको घास से हटाया।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने मार्च माह में कोरोना वायरस महामारी की वजह से लोगों को हो रहे आर्थिक नुकसान को सीमित करने के लिए 38 अरब अमेरिकी डॉलर खर्च करने की योजना की घोषणा की थी। वायरस के फैलने की रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए नागरिकों से घरेलू यात्रा योजना रद्द करने की अपील की गई थी। वित्त मंत्री जोश फ्राइडेनबर्ग ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए 66 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर या 38 अरब अमेरिकी डॉलर के राहत पैकेज की घोषणा रविवार को की गई थी।

इसके बाद कोरोना महामारी को लेकर पहले प्रोत्साहन पैकेज के करीब एक से डेढ़ माह बाद आस्ट्रेलियाई पीएम एक और प्रोत्साहन पैकेज देने की योजना बना रहे हैं। इसी प्रोत्साहन पैकेज को लेकर पीएम पत्रकारों से बात कर रहे थे।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियाकोरोना वायरसआर्थिक पैकेजवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत