लाइव न्यूज़ :

जी-7 शिखर सम्मेलनः जलवायु के मुद्दे पर गंभीर नहीं डोनाल्ड ट्रंप, चर्चा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति की कुर्सी खाली पड़ी रही

By भाषा | Updated: August 26, 2019 20:46 IST

सोमवार की जलवायु वार्ता में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस भी शरीक हुए। उन्होंने आशा जताई कि यदि अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं भी चाहेंगे तो भी अमेरिकी खुद ही जलवायु परिवर्तन से लड़ेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अमेरिकी समाज को लेकर बहुत आशावादी हूं। ’’ 

Open in App
ठळक मुद्देमैक्रों ने कहा कि जलवायु समझौते में फिर से शामिल होने के लिए ट्रंप को मनाना उनका (मैक्रों का) लक्ष्य नहीं है।मैक्रों ने कहा कि अमेजन जंगलों में लगी आग पर ट्रंप की एक लंबी और पूरी तरह से सकारात्मक चर्चा हुई।

जी-7 शिखर सम्मेलन में यहां जलवायु के मुद्दे पर हुई चर्चा में एक कुर्सी खाली पड़ी रही। दरअसल, अन्य वैश्विक नेताओं के साथ चर्चा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शामिल नहीं हुए।

हालांकि, वैश्विक शक्तियों ने आग प्रभावित अमेजन वर्षा वन को मदद पहुंचाने के तौर तरीकों और कार्बन उत्सर्जन घटाने पर चर्चा की। ‘जलवायु, जैव विविधता और सागर’ पर सोमवार के सत्र में ट्रंप के हिस्सा लेने का कार्यक्रम था। लेकिन संवाददाताओं को जितनी देर इस चर्चा को देखने की इजाजत दी गई, तब तक उनकी कुर्सी खाली पड़ी रही।

फ्रांस के इस समुद्र तटीय शहर में जी-7 शिखर सम्मेलन के मेजबान एवं फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि ट्रंप के बजाय वहां उनके सहयोगी थे। ट्रंप जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर थोड़े संशयवादी हैं। उन्होंने कभी दावा किया था कि यह (मुद्दा) फर्जी है, जो चीनियों की उपज है।

वर्ष 2015 के पेरिस जलवायु समझौते से अमेरिका के बाहर होने का उनके फैसले ने कार्बन उत्सर्जन घटाने की वैश्विक कोशिशों को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। ट्रंप ने सुबह से ही अपने कार्यक्रम की शुरूआत देर से की और जब अन्य वैश्विक नेता जलवायु परिवर्तन पर चर्चा में थे, उस दौरान उन्होंने वैश्विक नेताओं से एक-एक कर बैठकें की।

जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल के साथ उनकी बैठक करीब दो घंटे देर से हुई। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जहां उनसे जलवायु परिवर्तन में शरीक होने के बारे में पूछा गया। ट्रंप ने कहा कि यह उनका अगला पड़ाव होगा और वह स्वच्छ हवा एवं पानी चाहते हैं। लेकिन वह उसमें नहीं दिखे।

मैक्रों ने कहा कि जलवायु समझौते में फिर से शामिल होने के लिए ट्रंप को मनाना उनका (मैक्रों का) लक्ष्य नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘आप अतीत को फिर से नहीं लिख सकते।’’ हालांकि, मैक्रों ने कहा कि अमेजन जंगलों में लगी आग पर ट्रंप की एक लंबी और पूरी तरह से सकारात्मक चर्चा हुई।

जी-7 देशों ने अमेजन वर्षावन में लगी आग का मुकाबला करने के लिए दो करोड़ डॉलर की मदद का सोमवार को संकल्प लिया। सोमवार की जलवायु वार्ता में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस भी शरीक हुए। उन्होंने आशा जताई कि यदि अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं भी चाहेंगे तो भी अमेरिकी खुद ही जलवायु परिवर्तन से लड़ेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अमेरिकी समाज को लेकर बहुत आशावादी हूं। ’’ 

टॅग्स :अमेरिकाफ़्रांसडोनाल्ड ट्रंपजर्मनीइंडियाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा