लाइव न्यूज़ :

फ्रीडम हाउस की रिपोर्ट में तिब्बत को सबसे कम स्वतंत्रता वाला देश बताया गया, दक्षिण सूडान और सीरिया के साथ रखा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 10, 2023 20:17 IST

चीन ने तिब्बत को साल 1951 में अपने नियंत्रण में ले लिया था। 'संसार की छत' के नाम से विख्यात इस क्षेत्र में बौद्ध धर्म को मानने वालों की बहुतायत है। चीन में तिब्बत का दर्जा एक स्वायत्तशासी क्षेत्र के तौर पर है। चीन का कहना है कि इस इलाके पर सदियों से उसकी संप्रभुता रही है।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिक स्वतंत्रता का सर्वेक्षण करने वाली संस्था फ्रीडम हाउस ने जारी की रिपोर्टतिब्बत दुनिया में सबसे कम स्वतंत्रता वाला देश बतायाचीन ने तिब्बत को साल 1951 में अपने नियंत्रण में ले लिया था

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय संस्था और दुनिया भर के देशों में नागरिक स्वतंत्रता का सर्वेक्षण करने वाली फ्रीडम हाउस ने 2023 के लिए अपना 'फ्रीडम इन द वर्ल्ड इंडेक्स' जारी किया है। इसमें बताया गया है कि चीनी नियंत्रण वाला तिब्बत दुनिया में सबसे कम स्वतंत्रता वाला देश है। फ्रीडम हाउस अपनी रिपोर्ट में दक्षिण सूडान और सीरिया के साथ तिब्बत को दुनिया के सबसे कम-मुक्त देश के रूप में जगह दी है।

ये तीसरा साल है जब  फ्रीडम हाउस ने ऐसी रिपोर्ट जारी की है। फ्रीडम हाउस ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि तिब्बत में रहने वाले चीनी और तिब्बती दोनों के पास बुनियादी अधिकारों का अभाव है। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि चीनी अधिकारी तिब्बतियों के बीच असंतोष के किसी भी संकेत को कठोरता से दबाते हैं। 

इस बीच आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र की समिति ने 6 मार्च को अपनी तीसरी आवधिक समीक्षा रिपोर्ट में कहा कि तिब्बती लोगों के मानवाधिकारों से संबंधित कई मुद्दों पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से गंभीर और तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। संयुक्त राष्ट्र की समिति द्वारा कहा गया है कि तिब्बत का चीनीकरण करने के लिए उठाए गए हर कदम पर शेष विश्व द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है। सीपीसी द्वारा ( संयुक्त राष्ट्र की समिति) की तरफ से ये भी कहा गया है कि तिब्बती संस्कृति और पहचान के खिलाफ हमले को रोकने के लिए किस हद तक कार्रवाई की जाती है, यह मायने रखता है।

बता दें कि चीन ने तिब्बत को साल 1951 में अपने नियंत्रण में ले लिया था।  'संसार की छत' के नाम से विख्यात इस क्षेत्र में बौद्ध धर्म को मानने वालों की बहुतायत है। चीन में तिब्बत का दर्जा एक स्वायत्तशासी क्षेत्र के तौर पर है। चीन का कहना है कि इस इलाके पर सदियों से उसकी संप्रभुता रही है। हालांकि तिब्बती चीन के कब्जे को अवैध मानते हैं और भारत में निर्वासित जीवन बिता रहे दलाई लामा को अपना सर्वोच्च राजनीतिक और आध्यात्मिक नेता मानते हैं।

1912 में तिब्बत के 13वें धर्मगुरु दलाई लामा ने तिब्बत को स्वतंत्र घोषित कर दिया। उस समय चीन ने कोई आपत्ति नहीं जताई, लेकिन करीब 40 सालों बाद चीन में कम्युनिस्ट सरकार आ गई। इस सरकार की विस्तारवादी नीतियों के चलते 1950 में चीन ने हजारों सैनिकों के साथ तिब्बत पर हमला कर दिया। 1959 में दलाई लामा तिब्बत की राजधानी ल्हासा से भागकर भारत पहुंचे। तब से ये क्षेत्र चीनी कब्जे में रहते हुए भी आजादी के लिए संघर्ष कर रहा है।

टॅग्स :चीनदलाई लामासंयुक्त राष्ट्रसीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता