लाइव न्यूज़ :

फेडएक्स केंद्र पर हमला करने वाले ने वैध तरीके से हथियार खरीदे थे :पुलिस

By भाषा | Updated: April 18, 2021 20:53 IST

Open in App

इंडियानापोलिस (अमेरिका), 18 अप्रैल इंडियानापोलिस में फेडएक्स के एक केंद्र में आठ लोगों की गोली मारकर जान लेने वाले पूर्व कर्मचारी ने हमले में शामिल दो राइफल वैध तरीके से खरीदी थीं। हालांकि, इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए इंडियानापोलिस में हथियारों को जब्त करने का कानून लागू है, फिर भी यह घटना घट गयी।

इंडियानापोलिस मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग (आईएमपीडी) ने शनिवार को कहा कि जांचकर्ताओं को मौके पर दो बंदूकों के सुराग मिले हैं, जिनसे पता चला कि 19 साल के संदिग्ध ब्रेंडन स्कॉट होल ने पिछले साल जुलाई और सितंबर में राइफलें खरीदी थीं।

आईएमपीडी ने यह नहीं बताया कि होल ने ये हथियार कहां से खरीदे थे। हालांकि, कहा कि होल को हमले के दौरान दोनों राइफलों को इस्तेमाल करते हुए देखा गया था।

उप पुलिस प्रमुख क्रेग मैककार्ट ने कहा कि होल ने बृहस्पतिवार को फेडएक्स की पार्किंग में लोगों पर अंधाधुंध तरीके से गोली चला दी थी।

इंडियानापोलिस में एक ‘रेड फ्लैग’ कानून है, जिसके तहत पुलिस या अदालतें 2005 से हिंसा के संकेत देने वाले लोगों के हथियार जब्त कर सकती हैं।

इसके तहत ऐसे लोगों को हथियार खरीदने या रखने से रोका जाता है जो किसी न्यायाधीश द्वारा खुद के लिए या दूसरों के लिए खतरनाक पाये जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक