लाइव न्यूज़ :

यमन के अदन हवाई अड्डे पर विस्फोट, 16 लोगों की मौत, 60 घायल

By भाषा | Updated: December 30, 2020 21:45 IST

Open in App

सना (यमन), 30 दिसंबर (एपी) यमन के दक्षिणी शहर अदन के हवाई अड्डे पर बुधवार को भीषण धमाका हुआ। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि यह धमाका नव गठित कैबिनेट के सदस्यों को लेकर आए विमान के उतरने के कुछ देर बाद हुआ। विस्फोट के कारण कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 60 लोग घायल हुए हैं।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

धमाके की वजह की तत्काल जानकारी नहीं मिली और न ही किसी संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी ली है।

घटनास्थल के फुटेज में दिख रहा है कि सरकारी प्रतिनिधिमंडल के विमान से बाहर आते ही धमाका हुआ। सरकारी विमान में सवार कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ और कई मत्रियों को वापस विमान में सवार होते हुए देखा गया।

सरकारी विमान में सवार यमन के संचार मंत्री नजीब अल अवग ने एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को बताया कि उन्होंने दो धमाकों की आवाज सुनी और ऐसा लगा कि यह ड्रोन हमला है।

यमन के प्रधानमंत्री मईन अब्दुल मलिक सईद और अन्य को धमाके के बाद तुरंत हवाई अड्डे से शहर स्थित मशिक पैलेस ले जाया गया।

उन्होंने बताया, ‘‘ अगर विमान पर बमबारी होती तो यह विनाशक होता।’’

अदन स्वास्थ्य कार्यालय के उप प्रमुख मोहम्मद अल रोउबिद ने एपी को बताया कि धमाके में कम से कम 16 लोगों की मौत हुई है जबकि 60 अन्य घायल हुए हैं।

घटनास्थल से सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में हवाई अड्डे के भवन के आसपास मलबा एवं टूटे हुए शीशे पड़े दिखे और कम से कम दो शव वहां पड़े हुए थे जिनमें एक शव जला हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

विश्व अधिक खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल