लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ ने तालिबान को चेतावनी दी, कहा : उसके शासन को अभी मान्यता नहीं दी है

By भाषा | Updated: August 21, 2021 22:27 IST

Open in App

मैड्रिड, 21 अगस्त (एपी) यूरोपीय संघ (ईयू) के शीर्ष अधिकारियों ने शनिवार को तालिबान को चेतावनी दी कि फिलहाल हो रही बातचीत ज्यादा से ज्यादा संख्या में अफगान लोगों को वहां से सुरक्षित निकालने से जुड़ा हुआ है और इसका अर्थ यह नहीं है कि संघ नये शासन को मान्यता देने के लिए तैयार है। स्पेन द्वारा मैड्रिड के पास शरणार्थियों के लिए स्थापित केन्द्र पर ईयू परिषद प्रमुख चार्ल्स मिशेल के साथ पहुंचीं यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वान दे लेयेन ने तालिबान के साथ बातचीत जारी रखने की जरुरत पर बल दिया। ईयू नेता ने कहा, ‘‘संकट की इस घड़ी में हम तालिबान के साथ संपर्क बनाए हुए हैं क्योंकि हमें इस पर चर्चा करनी है कि इस मुश्किल घड़ी में काबुल में लोगों को हवाई अड्डे तक पहुंचने में कैसे मदद की जाए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यह पूरी तरह अलग है और राजनीतिक बातचीत से बिलकुल अलग है। तालिबान के साथ कोई राजनीतिक बातचीत नहीं हो रही है और तालिबान को कोई मान्यता नहीं दी गयी है।’’ उर्सुला ने कहा कि अफगानिस्तान को यूरोप से मिलने वाली मानवीय सहायता तालिबान द्वारा मानवाधिकारों, विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की रक्षा किए जाने पर निर्भर है। उन्होंने कहा, ‘‘हम तालिबान का बयान सुन रहे हैं, जिसमें जोर दिया जा रहा है कि महिलाओं को समाज में उनका स्थान मिलेगा और इस्लाम के दायरे में रहते हुए उन्हें शिक्षा प्राप्त करने और नौकरी करने का अधिकार होगा। लेकिन ऐसी खबरें भी मिल रही हैं कि पुराने काम या विचारों को लेकर लोगों को परेशान किया जा रहा है और सामान्य रूप से दफ्तर पहुंचने वाली महिलाओं को वहां से लौटाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल