लाइव न्यूज़ :

एल सल्वाडोर: राष्ट्रपति ने ट्विटर पर शेयर किया 40 हजार की क्षमता वाला नया 'मेगा जेल' का क्लिप, कड़ी निगरानी में सफेद शर्ट्स पहने ऐसे दौड़ते दिखाई दिए कैदी, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: February 26, 2023 12:56 IST

इस नए 'मेगा जेल' का वीडियो शेयर करते हुए राष्ट्रपति नाइब बुकेले ने लिखा है कि "एक ऑपरेशन में हमने गैंग के पहले 2000 मेंबर्स को सेंटर सीईसीओटी में ट्रांसफर कर दिया। यह उनका नया ठिकाना होगा, जहां वे दशकों तक रहेंगे और जनता को नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देएल सल्वाडोर के राष्ट्रपति ने एक नए 'मेगा जेल' का वीडियो शेयर किया है। बताया जा रहा है कि इस 'मेगा जेल' में 60 हजार कैदी रह सकते है। ऐसे में पुराने जेल से इस नए 'मेगा जेल' में कुछ कैदियों को ट्रांस्फर भी करते हुए दिखाई दिया है।

सैन सल्वाडोर: मध्य अमेरिका देश एल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नाइब बुकेले ने एक वीडियो शेयर किया है जिसे लेकर यह देखा जा रहा है कि करीब दो हजार कैदियों को नए बनाए गए 'मेगा जेल' में ट्रांस्फर किया जा रही है। 

इस 'मेगा जेल' को लेकर कई बातें सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि इस नए जेल में 40 हजार कैदियों को रखा जा सकता है और यह पूरी तरीके से आधुनिक तकनीक पर बना है। आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों से मध्य अमेरिका देश एल सल्वाडोर में जमकर गैंग वार होता है और इससे वहां की आम जनता काफी परेशान भी रहती है। 

वीडियो में क्या दिखा है

राष्ट्रपति नाइब बुकेले द्वारा शेयर किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यह देखा गया है कि कैदी सफेट शॉर्ट्स पहने हाथ बांधे हुए झूक-झूक कर कड़ी निगरानी में एक जगह से दूसरी जगह जा रहे है। 

ऐसे में कैदियों कभी उठते तो कभी दूसरी जगह जाकर लाइन लगाकर बैठते हुए देखा जा रहा है और इस तरीके से उन्हें पुराने जेल से नए 'मेगा जेल' में ट्रांस्फर किया जा रहा है। 'मेगा जेल' में ट्रांस्फर हो रहे कई कैदियों के शरीर में टैटू भी बने दिखाई दिए है जिससे उनके गैंग की पहचान होती है। 

वीडियो शेयर कर क्या बोले राष्ट्रपति नाइब बुकेले 

राष्ट्रपति नाइब बुकेले ने नए 'मेगा जेल' और उसमें ट्रांस्फर हो रहे कैदियों का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि "एक ऑपरेशन में हमने गैंग के पहले 2000 मेंबर्स को सेंटर सीईसीओटी में ट्रांसफर कर दिया। यह उनका नया ठिकाना होगा, जहां वे दशकों तक रहेंगे और जनता को नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे।"

क्या है इस 'मेगा जेल' की खूबी 

आपको बता दें कि यह नया 'मेगा जेल' में 40 हजार कैदी रह सकते है। ऐसे में इस जेल का नाम सेंटर फॉर द कन्पाइनमेंट ऑफ टेररिज्म (CECOT) रखा गया है। राष्ट्रपति नाइब बुकेले द्वारा शेयर किए गए वीडियो के जरिए यह जानकारी दी गई है कि हाल में पकड़ गए कुख्यात गैंग मेंबर्स के दो हजार सदस्यों को पुराने जेल से इस 'मेगा जेल' में ट्रांस्फर किया गया है।

पिछले कई महीनों से देश में हो रही हत्याओं के मद्देनजर राष्ट्रपति नाइब बुकेले ने कानून पारित कर इन माफियों को पिछले साल से गिरफ्तार करना शुरू कर दिया था जिसे लेकर वहां के जनता ने इस पर अपना समर्थन भी दिया था। लेकिन मानवाधिकार संस्थाओं ने इन कानूनों का विरोध किया था जिसे लेकर राष्ट्रपति नाइब बुकेले की काफी आलोचना भी हुई थी।  

टॅग्स :जेलवायरल वीडियोट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल