लाइव न्यूज़ :

pok में फिर भूकंप का झटका, घबराकर लोग सड़कों पर आ गए

By भाषा | Updated: September 26, 2019 15:31 IST

पाकिस्तान भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है। इससे पहले अक्टूबर 2015 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें 400 लोग मारे गए थे। इससे पहले आठ अक्टूबर 2005 को आए भूकंप में 73,000 लोग मारे गए थे। 

Open in App
ठळक मुद्देएक अन्य व्यक्ति सगीर अहमद ने कहा,‘‘मुझे लगा रहा था कि इमारतें धराशाई हो जाएंगी।’’ पाकिस्तान के मौसम विज्ञानी मोहम्मद रियाज ने कहा कि भूकंप का केंद्र 12 किमी की गहराई में था।

उत्तरपूर्वी पाकिस्तान में बृहस्पतिवार को भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया, इससे घबराकर लोग सड़कों पर आ गए।

कुछ दिन पहले इसी इलाके में शक्तिशाली भूकंप आया था जिसमें सड़कें और इमारतें आदि क्षतिग्रस्त हो गए थे और 38 लोगों की जान चली गई थी। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित मीरपुर में एएफपी संवाददाता ने बताया कि धरती हिल रही थी।

पाकिस्तान के मौसम विज्ञानी मोहम्मद रियाज ने कहा कि भूकंप का केंद्र 12 किमी की गहराई में था। इसकी तीव्रता 4.4 आंकी गई। झटके के बाद एक व्यक्ति मोहम्मद बिलाल ने कहा, ‘‘यह बहुत बुरा था। मैं अपनी जान बचाने के लिए भाग रहा था।’’

एक अन्य व्यक्ति सगीर अहमद ने कहा,‘‘मुझे लगा रहा था कि इमारतें धराशाई हो जाएंगी।’’ अमेरिकी भूगर्भ सर्वे ने बताया कि भूकंप का केंद्र मीरपुर से चार किलोमीटर दूर और 10 किलोमीटर की गहराई में था। झटके की तीव्रता 4.7 बताई गई।

रहवासी हड़बडी में सड़कों पर निकल आए। नजदीक के अस्पताल से भी मरीजों को एहतियातन बाहर लाया गया। इससे पहले मंगलवार को भूकंप आया था और बचावकर्मी अभी मलबे में से लोगों को निकालने में ही जुटे हुए थे कि इस बीच यह झटका आ गया।

पाकिस्तान भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है। इससे पहले अक्टूबर 2015 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें 400 लोग मारे गए थे। इससे पहले आठ अक्टूबर 2005 को आए भूकंप में 73,000 लोग मारे गए थे। 

टॅग्स :पाकिस्तानभूकंपइमरान खानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल