लाइव न्यूज़ :

US: अमेरिका में बड़े स्तर पर होगा ले ऑफ, ट्रंप ने दिया संकेत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2025 10:15 IST

US:राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन का कहना है कि संघीय एजेंसियों को कर्मचारी पदों को खत्म करने की योजना शुरू करनी चाहिए।

Open in App

US:अमेरिका में संघीय एजेंसियों को कर्मचारियों के पदों को समाप्त करने के लिए योजनाएं विकसित करनी होंगी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा भेजे गए एक परिपत्र में यह कहा गया है। इस परिपत्र में सरकारी कार्यबल को कम करने के प्रशासन की कवायद पर जोर दिया गया है। हजारों परिवीक्षाधीन कर्मचारियों को पहले ही नौकरी से निकाल दिया गया है और अब प्रशासन सिविल सेवा अधिकारियों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है। परिपत्र के अनुसार एजेंसियों को 13 मार्च तक अपनी योजनाएं प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। इससे न केवल कर्मचारियों की छंटनी होगी बल्कि कई पद पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगे। इसका परिणाम सरकारी कामकाज के तरीके में व्यापक बदलाव हो सकता है। ‘व्हाइट हाउस’ के प्रबंधन और बजट कार्यालय के निदेशक रसेल वॉट और मानव संसाधन एजेंसी के रूप में काम करने वाले कार्मिक प्रबंधन कार्यालय के कार्यकारी निदेशक चार्ल्स एजेल के परिपत्र में कहा गया है, ‘‘संघीय सरकार अकुशल कर्मचारियों का बोझ ढो रही है। ये कर्मचारी अमेरिकी जनता के लिए परिणाम नहीं दे रहे हैं।’’ ट्रंप ने कर्मचारियों की छंटनी का संकेत एक कार्यकारी आदेश में दिया था, जिस पर उन्होंने एलन मस्क के साथ हस्ताक्षर किए थे। 'फेडरल रीयल एस्टेट' का प्रबंधन करने वाले 'सामान्य सेवा प्रशासन' ने सोमवार को कर्मचारियों से कहा कि कर्मचारियों की संख्या में कटौती की जा रही है। यह परिपत्र ऐसे समय में आया जब ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक करने वाले हैं।

टॅग्स :USअमेरिकानौकरीसरकारी नौकरीgovernment jobs
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान