लाइव न्यूज़ :

Cristiano Ronaldo scores 900 goals: 2021 में 800 और 2024 में 900 गोल, इतिहास में पहले खिलाड़ी, रोनाल्डो के सामने कोई नहीं?, टारगेट 1000 गोल!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 9, 2024 13:31 IST

Cristiano Ronaldo scores 900 goals: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने करियर में रिकॉर्ड 900वां गोल किया। पुर्तगाली दिग्गज प्रतिस्पर्धी क्लब और देश के लिए खेलते हुए इतिहास रच दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देCristiano Ronaldo scores 900 goals: 21 साल के करियर में 1236 मैच खेले हैं।  Cristiano Ronaldo scores 900 goals: अभी तक अपनी भूख को खत्म नहीं किया है।Cristiano Ronaldo scores 900 goals: फुटबॉल में 900 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

Cristiano Ronaldo scores 900 goals: कमाल करते हो! क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बात निराली है। पुर्तगाल स्टार की दुनिया अद्भुत है। रोनाल्डो ने अपने करियर में रिकॉर्ड 900वां गोल किया। पुर्तगाली दिग्गज प्रतिस्पर्धी क्लब और देश के लिए खेलते हुए इतिहास रच दिया। फुटबॉल में 900 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। दिसंबर 2021 में 800 गोल तक पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी भी थे। 39 साल के रोनाल्डो का अगला बड़ा लक्ष्य 1,000 गोल है। 21 साल के करियर में 1236 मैच खेले हैं। उन्होंने अभी तक अपनी भूख को खत्म नहीं किया है। 151 होडर, 173 लेफ्ट से और 574 राइट लेग से गोल किए।

रोनाल्डो ने फिर से साबित किया कि वह 39 वर्ष के होने के बावजूद पुर्तगाल के लिए क्यों महत्वपूर्ण हैं। इस स्टार स्ट्राइकर ने मध्यांतर के बाद स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान पर कदम रखा और 88वें मिनट में निर्णायक गोल किया। इससे पुर्तगाल ने नेशन्स कप फुटबॉल टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड को 2-1 से हराया। पांच बार वर्ष के विश्व में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए रोनाल्डो का यह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 132वां गोल था जो विश्व रिकॉर्ड है।

रोनाल्डो यूरोपीय चैंपियनशिप के पांच मैच में गोल नहीं कर पाए थे लेकिन पुर्तगाल के कोच रॉबर्ट मार्टिनेज ने इस दिग्गज खिलाड़ी पर भरोसा बनाए रखा और उनका यह फैसला सही साबित हो रहा है। गुरुवार को क्रोएशिया पर 2-1 की जीत में भी रोनाल्डो ने अहम भूमिका निभाई थी। इस मैच में उन्होंने क्लब और देश की तरफ से कुल मिलाकर अपने करियर का 900वां गोल किया था।

टॅग्स :क्रिस्टियानो रोनाल्डोफीफालियोनेल मेसीफीफा विश्व कप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल