लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पाकिस्तान में डॉक्टरों पर गहराया संक्रमण का संकट, मास्क-ग्लव्स-सैनेटाइजर मांगने पर मिली गिरफ्तारी, 13 डॉक्टर हो चुके हैं संक्रमित

By भाषा | Updated: April 7, 2020 05:39 IST

पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत में सोमवार को सरकारी अस्पतालों में कोरोना वायरस को मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने रक्षात्मक उपकरणों की अनुपलब्धता के खिलाफ प्रदर्शन किया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में पुलिस की “ज्यादती” के खिलाफ चिकित्सकों ने काम के बहिष्कार की धमकी दी।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में डॉक्टरों ने रक्षात्मक उपकरणों की अनुपलब्धता के खिलाफ प्रदर्शन किया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।बलोचिस्तान में कोरोना वायरस के अबतक 192 मामले सामने आए हैं। पाकिस्तान में कोरोना वायरस के कारण अबतक 52 लोगों की जान जा चुकी है।

कराची। पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत में सोमवार को सरकारी अस्पतालों में कोरोना वायरस को मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने रक्षात्मक उपकरणों की अनुपलब्धता के खिलाफ प्रदर्शन किया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में पुलिस की “ज्यादती” के खिलाफ चिकित्सकों ने काम के बहिष्कार की धमकी दी। कोरोना वायरस के मरीजों को इलाज कर रहे 13 डॉक्टरों के इस जानलेवा बीमारी से संक्रमित पाए जाने के बाद युवा डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों ने प्रांतीय राजधानी क्वेटा में प्रदर्शन का आह्वान किया था।

स्वास्थ्य कर्मियों की मांग थी कि अस्पतालों में रक्षात्मक उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। क्वेटा के पुलिस प्रमुख अब्दुल रज्जाक चीमा ने इस बात की पुष्टि की कि प्रदर्श के “हिंसक” रुख अख्तियार करने के बाद कुछ डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने हालांकि हिरासत में लिये गए स्वास्थ्यकर्मियों की सटीक संख्या नहीं बताई। संवाददाता सम्मेलन में यंग डॉक्टर्स असोसिएशन, बलोचिस्तान के अध्यक्ष यासिर अचकजई ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने चिकित्साकर्मियों के लिये रक्षात्मक उपकरणों की मांग को लेकर क्वेटा में सिविल अस्पताल से मुख्यमंत्री सचिवालय तक विरोध मार्च निकाला।

अचकजई ने कहा, “पुलिस ने हम पर लाठी चार्ज किया और दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया।” उन्होंने युवा डॉक्टरों द्वारा अस्पताल में सेवाओं का बहिष्कार किये जाने की भी घोषणा की। अचकजई ने कहा, “पुलिस की ज्यादती के बाद हमने हमारी सभी सेवाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है।” बलोचिस्तान में कोरोना वायरस के अबतक 192 मामले सामने आए हैं। अचकजईअ ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में रक्षात्मक उपकरण अगर तत्काल उपलब्ध नहीं कराए गए तो स्थिति और बिगड़ सकती है। पाकिस्तान में कोरोना वायरस के कारण अबतक 52 लोगों की जान जा चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला