लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस महामारी ने मध्यपूर्व और उत्तरी अफ्रीका में बच्चों की मुश्किलें बढ़ाईं: संयुक्त राष्ट्र

By भाषा | Updated: November 20, 2020 20:05 IST

Open in App

काहिरा, 20 नवंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र की बाल एजेंसी 'यूनिसेफ' ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी और उसके कारण लगाए गए लॉकडाउन से मध्य-पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में बच्चों के मानसिक तथा स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है।

यूनिसेफ ने इन क्षेत्रों के सात देशों में 7,000 हजार से अधिक परिवारों पर एक सर्वेक्षण कराया, जिसमें 13,000 बच्चों को शामिल किया गया। एजेंसी ने पाया कि सर्वेक्षण में शामिल 90 प्रतिशत लोगों का मानना है कि कोरोना वायरस महामारी से उनके बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

यूनिसेफ के मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका के क्षेत्रीय निदेशक टेड काइबन ने सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा, ''घूमने-फिरने पर पाबंदियों और स्कूल बंद होने से बच्चों की दिनचर्या, सामाजिक मेल-मिलाप और अंत में उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा है। ''

संयोगवश इस रिपोर्ट को विश्व बाल दिवस पर जारी किया गया।

एजेंसी के अनुसार सर्वे में शामिल 50 प्रतिशत से अधिक लोगों ने कहा कि उनके बच्चे मानसिक और भावनात्मक रूप से संघर्ष कर रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि घरों में कैद परिवारों के बीच चिंता और तनाव बढ़ने से घरेलू हिंसा की संभावना बढ़ रही है, जिसका शिकार अकसर महिलाएं और बच्चे होते हैं।

यूनिसेफ ने अप्रैल और जुलाई 2020 के बीच अल्जीरिया, मिस्र, जॉर्डन, मोरक्को, कतर, सीरिया और ट्यूनीशिया में यह सर्वेक्षण कराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

बॉलीवुड चुस्की'जेलर 2' भी हुई लीक! 'जन नायकन' कांड के बाद फिर हिली साउथ इंडस्ट्री

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO