लाइव न्यूज़ :

प्रिंस हैरी के बेटी का नाम लिलिबेट रखने पर उठा विवाद

By भाषा | Updated: June 9, 2021 18:58 IST

Open in App

लंदन, नौ जून प्रिंस हैरी को बुधवार को अपनी नवजात पुत्री का नाम अपनी दादी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के उपनाम (निकनेम) पर लिलिबेट रखने के मामले में एक बयान जारी करना पड़ा। इससे पहले बकिंगम पैलेस के सूत्रों ने दावा किया कि 95 वर्षीय महारानी से नामकरण के फैसले के बारे में पूछा नहीं गया था।

शाही महल के एक सूत्र ने बीबीसी से कहा कि दंपती ने अपनी नवजात पुत्री के नामकरण के बारे में महारानी से नहीं पूछा था। उन्होंने इन खबरों को खारिज कर दिया कि प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने नाम के संबंध में जन्म से पहले ही महारानी से बात कर ली थी।

लिलिबेट ‘लिली’ डायना माउंटबैटन-विंडसर का जन्म कैलिफोर्निया के सेंटा बारबरा में चार जून को हुआ था जहां ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स अब रहते हैं। रविवार को जन्म की आधिकारिक घोषणा की गयी।

ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ड्यूक ने घोषणा से पहले ही अपने परिवार से बात कर ली थी। दरअसल सबसे पहले उन्होंने अपनी दादी से ही बात की थी।’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बातचीत के दौरान उन्होंने दादी के सम्मान में अपनी बेटी का नाम लिलिबेट रखने की उम्मीद जताई थी। अगर वह समर्थन नहीं करतीं तो वे इस नाम को नहीं रखते।’’

एलिजाबेथ द्वितीय के लिए परिवार की चौथी पीढ़ी की 11वीं संतान के रूप में हैरी और मेगन की दूसरी संतान को एलिजाबेथ तथा हैरी की दिवंगत मां राजकुमारी डायना के सम्मान के तौर पर लिलिबेट डायना नाम दिया गया है।

यह उपनाम तब सामने आया था जब एलिजाबेथ शैशव अवस्था में थीं और अपना नाम सही से नहीं ले सकती थीं। उनके दादा जॉर्ज पंचम उन्हें प्यार से लिलिबेट पुकारते थे। बाद में महारानी के दिवंगत पति ड्यूक ऑफ एडनबर्ग भी उन्हें प्यार से इसी नाम से बुलाते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल