लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता ने बाइडन से अमेरिका में सिखों के खिलाफ बढ़ते घृणा अपराधों के खिलाफ कार्रवाई की अपील की

By भाषा | Updated: April 22, 2021 11:21 IST

Open in App

: ललित के झा :

वाशिंगटन, 22 अप्रैल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को पत्र लिखकर अमेरिका में सिखों के खिलाफ बढ़ते नस्ली घृणा से प्रेरित अपराधों को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते इंडियानापोलिस में हुई गोलीबारी की गूंज भारत में और प्रवासी समुदाय दोनों में सुनी गई।

इंडियानापोलिस में फेडेक्स केंद्र पर हुई सामूहिक गोलीबारी में चार सिखों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इनमें से तीन सिख महिलाएं थी।

तिवारी ने बाइडन को लिखे पत्र में कहा, “हम एक तरफ नृशंस रूप से किए गए 9/11 के हमले की 20वीं बरसी की तरफ बढ़ रहे हैं, वहीं यह अफसोसजनक है । लेकिन मुद्दा उठाना जरूरी है क्योंकि उस त्रासदी के बाद नस्ली घृणा से प्रेरित अपराध बढ़े हैं जिनमें सिख समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है।”

यह पत्र व्हाइट हाउस को बुधवार को प्राप्त हुआ।

कांग्रेस नेता ने इंडियानापोलिस के ‘‘भयावह और नृशंस” त्रासदी के पीड़ित परिवारों के प्रति “गहरी संवेदनाएं” व्यक्त की हैं।

उन्होंने कहा, “मैं भारतीय संसद में श्री आनंदपुर साहिब निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता हूं। यह निर्वाचन क्षेत्र भारत के उत्तर पश्चिम क्षेत्र के पंजाब राज्य में स्थित है। पंजाब दुनिया भर में रहने वाले सिखों का प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक घर है।”

कांग्रेस नेता ने लिखा, “इंडियानापोलिस की दुर्भाग्यपूर्ण घटना की गूंज भारत और प्रवासी सिख समुदाय दोनों के बीच सुनी गई। यह त्रासदी मेरे लिए भी निजी है क्योंकि श्री आनंदपुर साहिब ही वह स्थान है जहां 13 अप्रैल 1699 को खालसा पंथ की स्थापना की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला