लाइव न्यूज़ :

गोवा जिला पंचायत चुनावः 50 में से 30 से अधिक सीट पर जीते भाजपा-एमजीपी, कांग्रेस 10, आम आदमी पार्टी तथा रिवोल्यूश्नरी गोअन्स पार्टी को 1-1 सीट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2025 21:50 IST

Goa Zila Panchayat elections: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "गोवा सुशासन का प्रतीक है।

Open in App
ठळक मुद्देGoa Zila Panchayat elections: शानदार जीत दिलाने के लिए धन्यवाद दिया।Goa Zila Panchayat elections: 4 निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी रहे।Goa Zila Panchayat elections: गोवा प्रगतिशील राजनीति का प्रतीक है।

पणजीः गोवा जिला पंचायत चुनावों के सोमवार को घोषित नतीजों में भारतीय जनता पार्टी-महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (भाजपा-एमजीपी) गठबंधन को ज्यादातर सीट पर जीत मिली। बीस दिसंबर को हुए मतदान में राज्य की 50 जिला परिषद सीट में से इन दोनों दलों को 30 से अधिक सीट पर जीत हासिल हुई, जबकि कांग्रेस ने 10 सीट और आम आदमी पार्टी तथा रिवोल्यूश्नरी गोअन्स पार्टी को एक-एक सीट पर जीत मिली।​ चार निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "गोवा सुशासन का प्रतीक है।

गोवा प्रगतिशील राजनीति का प्रतीक है। जिला पंचायत चुनावों में भाजपा-एमजीपी (राजग) परिवार को इतना मजबूत समर्थन देने के लिए मैं गोवा के अपने सभी बहनों और भाइयों को धन्यवाद देता हूं।" उन्होंने कहा, "इससे गोवा के विकास के हमारे प्रयासों को और अधिक बल मिलेगा। हम इस खूबसूरत राज्य के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारे मेहनती राजग कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर सराहनीय काम किया है, जिसके कारण यह परिणाम प्राप्त हुआ है।" इससे पहले, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में राज्य के लोगों को भाजपा पर भरोसा जताने और पार्टी को शानदार जीत दिलाने के लिए धन्यवाद दिया।

टॅग्स :गोवाBJPकांग्रेसनरेंद्र मोदीप्रमोद सावंतPramod Sawant
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार