लाइव न्यूज़ :

Colombia-USA: अवैध कोलंबियाई प्रवासियों को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वापस भेजा?, वीजा प्रतिबंध सहित कई मुद्दे पर आदेश जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2025 10:09 IST

Colombia-USA: अवैध कोलंबियाई प्रवासियों को निर्वासित करने के लिए बोगोटा जा रहे दो अमेरिकी सैन्य विमानों को प्रवेश की अनुमति नहीं दिए जाने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोलंबिया के खिलाफ शुल्क, वीजा प्रतिबंध और अन्य जवाबी कदम उठाने का आदेश दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ ही घंटों बाद दक्षिण अमेरिकी देश ने भी अमेरिका पर आयात शुल्क बढ़ाए जाने का फैसला किया था।अमेरिकी सैन्य विमानों के साथ और बिना किसी सीमा या देरी के स्वीकार किए जाने की शर्त भी शामिल है।शुल्क संबंधी जिस आदेश के तहत कोलंबिया से आने वाले सभी सामान पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाया जाना था।

Colombia-USA: अमेरिका ने अवैध कोलंबियाई प्रवासियों को उनके देश वापस भेजने के मुद्दे पर जीत का दावा किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने दावा किया है कि कोलंबिया प्रवासियों के इस विमान को प्रवेश की अनुमति देने पर सहमत हो गया है। अवैध कोलंबियाई प्रवासियों को निर्वासित करने के लिए बोगोटा जा रहे दो अमेरिकी सैन्य विमानों को प्रवेश की अनुमति नहीं दिए जाने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोलंबिया के खिलाफ शुल्क, वीजा प्रतिबंध और अन्य जवाबी कदम उठाने का आदेश दिया था।

जिसके कुछ ही घंटों बाद दक्षिण अमेरिकी देश ने भी अमेरिका पर आयात शुल्क बढ़ाए जाने का फैसला किया था। अमेरिका की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने रविवार देर रात एक बयान में कहा कि कोलंबिया सरकार ने ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप की सभी शर्तों पर सहमति व्यक्त की है, जिसमें अमेरिका से निर्वासित कोलंबिया के सभी अवैध प्रवासियों को अमेरिकी सैन्य विमानों के साथ और बिना किसी सीमा या देरी के स्वीकार किए जाने की शर्त भी शामिल है।’’ लेविट ने कहा कि शुल्क संबंधी जिस आदेश के तहत कोलंबिया से आने वाले सभी सामान पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाया जाना था।

और फिर एक सप्ताह में इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाना था, उसे रोका गया है और उस पर हस्ताक्षर नहीं किए जाएंगे। उन्होंने साथ ही कहा कि जब तक अवैध कोलंबियाई प्रवासियों को ले जाने वाला पहला विमान सफलतापूर्वक लौट नहीं आता, तब तक ट्रंप कोलंबिया के अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध जारी रखेंगे और कोलंबिया से आने वाली वस्तुओं की सीमा पर जांच बढ़ाई जाएगी। ‘व्हाइट हाउस’ की इस घोषणा पर कोलंबिया सरकार ने फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाUSAजो बाइडनColombia
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान