लाइव न्यूज़ :

बाइडन की अनुपस्थिति के दौरान व्हाइट हाउस में मिला कोकीन, जांच जारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 5, 2023 10:46 IST

अमेरिका में खुफिया सेवा के अधिकारियों को व्हाइट हाउस के वेस्ट विंग के 'कॉमन एरिया' से रविवार रात मिला संदिग्ध सफेद पाउडर कोकीन है। पाउडर बरामद होने के बाद व्हाइट हाउस को कुछ देर लिए खाली कराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देव्हाइट हाउस के वेस्ट विंग के 'कॉमन एरिया' से रविवार रात मिला संदिग्ध सफेद पाउडर कोकीन है।पाउडर बरामद होने के बाद व्हाइट हाउस को कुछ देर लिए खाली कराया गया।उस वक्त राष्ट्रपति जो बाइडन 'कैम्प डेविड' में थे।

वॉशिंगटन: अमेरिका में खुफिया सेवा के अधिकारियों को व्हाइट हाउस के वेस्ट विंग के 'कॉमन एरिया' से रविवार रात मिला संदिग्ध सफेद पाउडर कोकीन है। पाउडर बरामद होने के बाद व्हाइट हाउस को कुछ देर लिए खाली कराया गया। उस वक्त राष्ट्रपति जो बाइडन 'कैम्प डेविड' में थे। यह जानकारी दो कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने मंगलवार को दी। 

अधिकारियों के मुताबिक, खुफिया सेवा के एजेंट रविवार को नियमित दौरा कर रहे थे, तभी उन्हें एक क्षेत्र से सफेद पाउडर मिला और प्रारंभिक जांच में यह पदार्थ कोकीन पाया गया। यह वेस्ट विंग के किसी दफ्तर से नहीं मिला है। 

नाम न छापने की शर्त पर सूत्रों ने समाचार एजेंसी 'एसोसिएटिड प्रेस' को बताया कि रविवार रात करीब पौने नौ बजे परिसर भवन को खाली कराया गया, क्योंकि आग एवं आपात सेवा के कर्मियों को त्वारित जांच करने के लिए बुलाया गया था और शुरुआती तौर पर यह पदार्थ कोकीन पाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, व्हाइट हाउस को जल्दी ही दोबारा खोल दिया गया और पाउडर को आगे की जांच के लिए भेज दिया गया। 

बाइडन और उनके परिवार के सदस्य शुक्रवार को 'कैम्प डेविड' के लिए रवाना हुए थे और मंगलवार व्हाइट हाउस लौटे। खुफिया सेवा ने एक बयान में कहा कि व्हाइट हाउस को एहितायत के तौर पर बंद किया गया था।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :White HouseअमेरिकाAmerica
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान