लाइव न्यूज़ :

इटली पहुंचे अफगानिस्तान के नागरिकों का टीकाकरण किया जा जाएगा

By भाषा | Updated: August 25, 2021 12:26 IST

Open in App

रोम, 25 अगस्त (एपी) इटली की सरकार ने कहा है कि अफगानिस्तान से बचकर उसके देश पहुंचने वाले वहां के नागरिकों को कोविड रोधी टीका लगवाने की पेशकश की जाएगी। प्रधानमंत्री मारियो द्रागी के कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के प्रभारी इटली के सेना के जनरल को कहा है कि वह एक योजना बनाएं ताकि अफगानिस्तान से निकाल कर लाए गए लोगों को भी टीका लगाया जा सके। अगर वे टीका लगवाना चाहते हैं तो वे देश में कहीं भी टीका लगवा सकते हैं। इटली पहुंचने के फौरन बाद अफगानिस्तान के बाशिंदों को मानवीय वीज़ा जारी किया गया और उनकी कोविड-19 की जांच की गई। इससे पहले दिन में, इटली के मंत्रियों ने सांसदों को अवगत कराया था कि अफगानिस्तान के 2,659 नागरिक पहले ही इटली पहुंच चुके हैं और काबुल हवाई अड्डे पर करीब 1100 अन्य नागरिक इतालवी उड़ानों के इंतजार में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वAfghanistan Earthquake Updates: 800 की मौत और 2500 घायल, अफगानिस्तान में भारी तबाही, चारों ओर शव ही शव, देखिए वीडियो

विश्वLGBT: "समलैंगिक लोगों को पादरी बनने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए", पोप फ्रांसिस ने एलजीबीटी के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा

विश्वविदेश मंत्री एस जयशंकर ने इटली के उपप्रधानमंत्री एंटोनियो तजानी से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई गहन चर्चा

विश्वडॉ. विजय दर्डा का ब्लॉग: पाकिस्तान की हार और तालिबान की खुशी

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं