लाइव न्यूज़ :

CIA ने जारी की 'वर्ल्ड फैक्टबुक', बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद को बताया "उग्रवादी धार्मिक संगठन"

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 15, 2018 17:51 IST

सीआईए ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), हुर्रियत कांफ्रेंस और जमायत उलेमा-ए-हिन्द को भी भारत में सक्रिय "राजनीतिक दबाव समूह" बताया है।

Open in App

अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी (सीआईए) ने भारत को दो प्रमुख हिंदुत्ववादी संगठनों को अपने वर्ल्ड फैक्टबुक में "धार्मिक उग्रवादी संगठन" बताया है। सीआईए अपनी वेबसाइट पर दुनिया भर के तथ्य सार्वजनिक करता है। अमेरिकी खुफिया एजेंसी दुनिया भर में अपने खुफिया कार्रवाइयों के लिए जानी जाती है। सीआईए ने बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद को "राजनीतिक दबाव समूह" भी बताया है। सीआईए ने इन दोनों संगठनों के परिचय में लिखा है कि ये दोनों संगठन राजनीति में शामिल होते हैं और राजनीतिक दबाव बनाने का भी काम करते हैं लेकिन इनके नेता चुनाव नहीं लड़ते। 

सीआईए ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), हुर्रियत कांफ्रेंस और जमायत उलेमा-ए-हिन्द को भी भारत में सक्रिय "राजनीतिक दबाव समूह" बताया है। सीआईए ने आरएसएस को "राष्ट्रवादी संगठन", हुर्रियत कांफ्रेंस को "अलगाववादी संगठन" और जमायत उलेमा-ए-हिन्द को "धार्मिक संगठन" बताया है। सीआईए हर साल वर्ल्ड फैक्टबुक प्रकाशित करता है। सीआईए द्वारा दी गयी जानकारी अमेरिकी सरकार के लिए संदर्भ का काम करती हैं। सीआईए अपने फैक्टबुक में दुनिया के विभिन्न देशों और संगठनों के इतिहास, अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, भौगोलिक स्थिति, संचार व्यवस्ता, परिवहन, सैन्य शक्ति और सीमाविवाद इत्यादि की जानकारी देता है। 

सीआईए के फैक्टबुक में 267 देशो से जुड़े आंकडे़ मौजूद हैं। सीआईए 1962 से फैक्टबुक प्रकाशित कर रहा है। 1975 से इस फैक्टबुक को सार्वजनिक किया जा रहा है। अमेरिकी सांसद और नीति-निर्माता सीआईए द्वारा तैयार की गयी फैक्टबुक का इस्तेमाल करते हैं। सीआईए फैक्टबुक प्रकाशित करने के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति को प्रति दिन खुफिया जानकारी देता है। सीआईए अमेरिकी राष्ट्रपति को "राष्ट्रीय खुफिया अनुमान" भी उपलब्ध कराता है।

 

सीआईए फैक्टबुक में हिंदुत्ववादी संगठनों को उग्रवादी संगठन बताए जाने पर बीजेपी और आरएसएस के समर्थक एसोसिएट प्रोफेसर राकेश सिन्हा सीआईए की फैक्टबुक में दिए परिचय को खारिज किया।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :सीआईबजरंग दलविश्व हिंदू परिषद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

ज़रा हटकेकौन हैं मोहम्मद दीपक?, आखिर क्यों सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल?

बॉलीवुड चुस्की'घर वापसी कर लो': बॉलीवुड में काम पाने के लिए एआर रहमान को हिंदू संगठन का सुझाव, VIDEO

ज़रा हटके"जिस दरोगा की औकात है मुझे मार के देखो, आग लगा देंगे थाने को": रामपुर में थाने में पहुंचकर बजरंग दल के सदस्य की धमकी, VIDEO वायरल होने के बाद मांगी माफी

भारतबजरंग दल को बैन करो?, कांग्रेस विधायक हरिप्रसाद ने कहा- कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या और कई आपराधिक घटनाओं में शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं