लाइव न्यूज़ :

मिसाइल से लैस चीनी विमान ने अमेरिकी एयरक्राफ्ट का 15 मिनट तक किया पीछा, दक्षिण चीन सागर के ऊपर दी धमकी

By विनीत कुमार | Updated: February 26, 2023 14:15 IST

चीनी लड़ाकू विमान द्वारा एक बार फिर अमेरिकी गश्ती विमान का पीछा करने की बात सामने आई है। पिछले साल दिसंबर में भी ऐसा ही कुछ हुआ था। अमेरिकी सेना ने तब कहा था कि चीन के एक विमान ने दक्षिण चीन सागर पर अमेरिकी वायुसेना के टोही विमान के पास खतरनाक तरीके से उड़ान भरी थी।

Open in App

नई दिल्ली: अमेरिकी क्षेत्र में हाल में चीन के कथित जासूसी गुब्बारे के मार गिराए जाने के बाद अब दोनों देशों के बीच तनातनी का एक और मामला सामने आया है। सामने आई जानकारी के अनुसार हवा से हवा मार करने वाले मिसाइल से लैस चीन के जे-11 लड़ाकू विमान ने दक्षिणी चीन सागर के ऊपर पैरासेल द्वीप (Paracel Island) के पास एक अमेरिकी गश्ती विमान को रोकने की कोशिश की। घटना शुक्रवार की है।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार यूएस नेवी का P-8 पोसिडोन विमान दक्षिणी चीन सागर के ऊपर 21,500 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। इसी दौरान पायलट ने एक विमान देखा जिसके पीछे के हिस्से पर लाल रंग से तारे (Red star) का चिह्न बना हुआ था और इसमें मिसाइल भी लगे हुए थे। यह चीनी विमान था और अमेरिकी विमान के पंख से कुछ सौ फीट की दूरी पर उड़ान भर रहा था। इसने अपना रास्ता बदलने से पहले करीब 15 मिनट तक अमेरिकी विमान का पीछा किया।

अमेरिकी गश्ती विमान को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से एक संदेश भी मिला। इसमें कहा गया था- 'अमेरिकी विमान, चीनी हवाई क्षेत्र 12 समुद्री मील दूर है। अब आगे और जाने की कोशिश नहीं करो नहीं तो तुम जिम्मेदार होगे।'

गौरतलब है कि चीन लगभग पूरे दक्षिण चीन सागर पर दावा करता है और विवादित जलमार्ग में अन्य देशों द्वारा सैन्य गतिविधि पर कड़ी आपत्ति जताता रहा है। यह स्थान इसलिए बेहद अहम हो जाता है क्योंकि इसके माध्यम से हर साल 5 ट्रिलियन डॉलर का सामान भेजा जाता है।

चीन ने लगाया अमेरिका पर जासूसी का आरोप

चीन ने अमेरिका पर जासूसी करने के लिए गश्ती विमान का उपयोग करने का भी आरोप लगाया है और इस तरह से खतरनाक तरीके से आमने-सामने आ जाने वाली स्थिति पर बातचीत के लिए अमेरिकी पहल का जवाब नहीं दिया है। ये भी गौर करने की बात है कि पैरासेल द्वीप, जिसके करीब अमेरिकी विमान को रोका गया, वह चीन, फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान के लिए एक विवादित क्षेत्र है। सभी यहां अपना दावा करते हैं। यह हाल के वर्षों में अमेरिका और चीन के बीच तनाव की एक वजह के तौर पर भी उभरा है।

चीन इस पूरे क्षेत्र पर अपना दावा आक्रामकता के साथ करता है और उसने कृत्रिम द्वीप, सैन्य ठिकाने, रनवे आदि का भी निर्माण किया है। पैरासेल द्वीप में ऐसा ही एक सैन्य अड्डा है और चीन आसपास के 12 समुद्री मील के हवाई क्षेत्र को अपना बताता है।

पिछले साल दिसंबर में भी कुछ ऐसी ही स्थिति आई थी जब चीनी नौसेना के लड़ाकू विमान ने दक्षिण चीन सागर पर अमेरिकी वायुसेना के एक टोही विमान के पास खतरनाक तरीके से उड़ान भरी थी। अमेरिकी सेना ने बाद में बताया कि अमेरिकी पायलट ने अपनी कुशलता से दोनों विमान को भिड़ने से बचा लिया था। 

टॅग्स :चीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान