लाइव न्यूज़ :

वीडियो: चीन की दादागिरी, फिलीपीन के जहाज को चीनी पोत ने तीन बार जानबूझकर मारी टक्कर, देखिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 31, 2024 15:42 IST

दक्षिण चीन सागर चीन अपनी नौसैनिक ताकत के दम पर फिलीपीन को धमकाता रहता है। दक्षिण चीन सागर में एक चीनी तट रक्षक जहाज ने जानबूझकर फिलीपीन तट रक्षक जहाज बीआरपी टेरेसा मैगबानुआ को एस्कोडा शोल के पास तीन बार टक्कर मारी।

Open in App
ठळक मुद्देफिलीपीन के जहाज को चीनी पोत ने तीन बार जानबूझकर मारी टक्करवीडियो सामने आने के बाद चीन की सच्चाई भी सामने आ गई हैविवादित जल क्षेत्र को लेकर दोनों देशों के बीच बढ़ता तनाव एक बार फिर सामने

Chinese Coast Guard vs Philippine Coast Guard: अपने पड़ोसी देशों को डराकर रखने और उन पर धौंस दिखाने की चीन की आदत एक बार फिर सामने आई है। दक्षिण चीन सागर से ऐसी वीडियो सामने आई है जो चीन की शराफत की पोल खोल देती है। दक्षिण चीन सागर में एक चीनी तट रक्षक जहाज ने जानबूझकर फिलीपीन तट रक्षक जहाज बीआरपी टेरेसा मैगबानुआ को एस्कोडा शोल के पास तीन बार टक्कर मारी। इस घटना से  विवादित जल क्षेत्र को लेकर दोनों देशों के बीच बढ़ता तनाव एक बार फिर सामने आ गया है।

वीडियो सामने आने के बाद चीन की सच्चाई भी सामने आ गई है। चीनी जहाज ने फिलीपीन के जहाज को तीन बार टक्कर मारी। अगर ऐसा एक बार होता तो माना जा सकता था कि दुर्घटना के कारण ऐसा हुआ लेकिन तीन बार अलग-अलग दिशाओं से फिलीपीन तट रक्षक जहाज में टक्कर मारने की घटना समंदर में चीन की दादागिरी को दिखाती है।

चीन ने फिलीपीन की गलती बताई

हालांकि इस घटना पर चीन ने अपना अगल पक्ष रखा है। चीन के राज्य समर्थित मीडिया ग्लोबल टाइम्स के अनुसार शनिवार को सुबह 08:02 बजे, फिलीपीन जहाज 9701 ने लंगर डाला और चीन के जियानबिन जिओ में उकसावे की कार्रवाई की। ग्लोबल टाइम्स ने कहा है कि जवाब में, चीनी तट रक्षक जहाज 5205 ने कानूनी रूप से मौखिक चेतावनी जारी की और निगरानी और नियंत्रण उपाय किए।  चीन तट रक्षक के प्रवक्ता लियू डेजुन के अनुसार, 12:06 बजे, फिलीपीन जहाज ने जानबूझकर गैर-पेशेवर और खतरनाक तरीके से चीनी जहाज 5205 में टक्कर मार दी।

भारत की मदद से मजबूत हो रहा है चीन

दक्षिण चीन सागर चीन अपनी नौसैनिक ताकत के दम पर फिलीपीन को धमकाता रहता है। चीन की दादागिरी से तंग आकर फिलीपीन अब भारत की मदद से अपनी ताकत बढ़ा रहा है।  भारत ने अप्रैल महीने में फिलीपींस को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों की पहली खेप की आपूर्ति की थी।  चीन का मुकाबला करने के लिए एक रणनीतिक कदम में फिलीपींस ब्रह्मोस मिसाइल के लिए एक बेस स्थापित कर रहा है। फिलीपींस के इस फैसले का उद्देश्य दक्षिण चीन सागर में चीनी युद्ध बेड़े की निगरानी करना है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के कारण ही फिलीपीन ने भारत से दुनिया की सबसे खतरनाक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस खरीदी।

टॅग्स :चीनफिलीपींसPhilippine Navyवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता