लाइव न्यूज़ :

चीन तिब्बत में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने को तैयार

By भाषा | Updated: June 24, 2021 16:48 IST

Open in App

बीजिंग, 24 जून चीन तिब्बत के दूरदराज़ के हिमालय क्षेत्र में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है जो प्रांत की राजधानी ल्हासा को अरुणाचल प्रदेश के पास तिब्बत सीमा पर स्थित रणनीतिक रूप से अहम न्यिंगची से जोड़ेगी।

सरकारी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, सिचुआन-तिब्बत रेलवे के 435.5 किलोमीटर खंड के एक जुलाई को सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के शताब्दी समारोह से पहले उद्घाटन होने की उम्मीद है।

सरकारी सीसीटीवी ने ल्हासा -न्यिंगची रेलवे के मुख्य इंजीनियर लीयू यूशिआंग के हवाले से पहले बताया था कि बिजली संचरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और उसका परीक्षण भी कर लिया गया है।

सिचुआन-तिब्बत रेलवे तिब्बत में दूसरी रेलवे लाइन है। पहले रेलवे लाइन किंघाई-तिब्बत थी। यह किंघई-तिब्बत पठार के दक्षिण-पूर्व से होकर गुजरेगी, जो दुनिया में भूगर्भीय रूप से सबसे सक्रिय क्षेत्रों में से एक है।

नवंबर में, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अधिकारियों को नई रेलवे परियोजना को तेज करने के निर्देश दिए थे जो सिचुआन प्रांत और तिब्बत में न्यिंगची को जोड़ेगी। उन्होंने कहा था कि नई रेल लाइन सरहदी स्थिरता में अहम भूमिका निभाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना