लाइव न्यूज़ :

चीन : गैस धमाके के मामले में आठ लोग पकड़े गए

By भाषा | Updated: June 18, 2021 19:52 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, 18 जून चीन के हुबेई प्रांत में पिछले सप्ताह हुए गैस धमाके के मामले में गैस कंपनी के शीर्ष अधिकारी सहित आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस धमाके में 25 लोगों की मौत हो गई थी।

शियान सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक हिरासत में लिए गए लोगों में गैस कंपनी का महाप्रबंधक शामिल है जिसका उपनाम हुआंग बताया गया है।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शुक्रवार को बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि कंपनी ने कड़ाई से गैस और पेट्रोल पाइपलाइन की जांच नहीं की और परिचालन संबंधी कार्यों में भी गंभीर खामी थी। यह कंपनी घरेलू और कारोबारी प्रतिष्ठानों को प्राकृतिक गैस और तरल पेट्रोलियम की आपूर्ति करने वाली कंपनी चाइना गैस से सबद्ध है।

गौरतलब है कि शियान के झांगवान जिले के आवासीय इलाके में स्थित दो मंजिला व्यावसायिक इमारत में 13 जून को धमाका हुआ था जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। खबर के मुताबिक इस मामले की जांच अभी चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब