लाइव न्यूज़ :

चीन ने पाकिस्तान के ग्वादर में अपने नागरिकों पर हुए आत्मघाती हमले की निंदा की

By भाषा | Updated: August 21, 2021 21:04 IST

Open in App

चीन ने अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अपने नागरिकों के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले के बाद शनिवार को पाकिस्तान से विभिन्न परियोजनाओं पर काम कर रहे उसके नागरिकों पर हमले रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने और सुरक्षा तंत्र में बदलाव करने को कहा। पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर एक महीने से अधिक समय में हुआ यह दूसरा हमला है।इस्लामाबाद में चीनी दूतावास ने एक बयान में चीनी श्रमिकों और निवेश की उपस्थिति के कारण रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बंदरगाह शहर ग्वादर में चीनी नागरिकों के काफिले पर शुक्रवार को हुए आत्मघाती हमले की कड़ी निंदा की। हमले में पास में खेल रहे दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। इनमें एक चीनी नागरिक भी शामिल था।दूतावास ने कहा कि उसने तुरंत आपातकालीन योजना शुरू की जिसमें ''पाकिस्तान से घायलों का उचित इलाज कराने, हमले की गहन जांच करने और अपराधियों को कड़ी सजा देने की मांग की गई है।'' साथ ही, पाकिस्तान में सभी स्तरों पर संबंधित विभागों को मजबूत सुरक्षा उपाय लागू करने में तेजी लाने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि इस तरह की घटनाएं फिर से न हों।''दूतावास ने कहा कि हाल ही में, पाकिस्तान में सुरक्षा की स्थिति गंभीर रही है और लगातार कई आतंकवादी हमले हुए हैं, जिसके परिणामस्वरूप कई चीनी नागरिक हताहत हुए हैं। पाकिस्तान ने एक बयान में कहा कि हमलावर ने ग्वादर में फिशरमेन कॉलोनी के पास ईस्ट बे एक्सप्रेसवे पर पाकिस्तानी सेना और पुलिस दल व चार चीनी वाहनों के काफिले को निशाना बनाया। किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। ग्वादर 60 अरब अमेरिकी डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) का समापन बिंदु है। पाकिस्तान ने कहा कि वह पहले ही चीनियों की सुरक्षा की व्यापक समीक्षा कर चुका है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। बयान में कहा गया है, ''हम अपने चीनी भाइयों को इन खतरों से बचाने के लिये व्यापक प्रयास कर रहे हैं।'' पिछले कुछ महीनों में बलूचिस्तान और कराची में चीनी नागरिकों को निशाना बनाने वाले आतंकी हमलों में वृद्धि हुई है, जो सीपीईसी परियोजनाओं और निजी उद्यमों के लिए काम कर रहे हैं। पिछले महीने अशांत खैबर पख्तूनख्वा में हुए एक आतंकवादी हमले में नौ चीनी नागरिकों समेत कम से कम 13 लोग मारे गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल