लाइव न्यूज़ :

चीन ने ब्रिटेन की राजदूत को तलब करने के बाद बीबीसी की रिपोर्ट को लेकर की शिकायत

By भाषा | Updated: March 11, 2021 13:58 IST

Open in App

बीजिंग, 11 मार्च (एपी) चीन में ब्रिटेन की राजदूत कैरोलिन विल्सन के एक हालिया लेख पर नाराजगी जताने के लिए उन्हें तलब करने के कुछ ही दिनों बाद चीन ने अब बीबीसी की एक रिपोर्ट को लेकर शिकायत की है।

लंदन स्थित चीनी दूतावास ने बृहस्पतिवार को अपनी वेबसाइट पर बयान पोस्ट किया कि उसने ‘‘कड़ा असंतोष’’ जताने के लिए बीबीसी को पत्र लिखा है और उससे अपील की है कि वह ‘‘पक्षपात छोड़े, अपनी गलती सुधारे और वस्तुनिष्ठ, निष्पक्ष एवं संतुलित तरीके से चीन संबंधी खबरें दे।’’

इससे पहले, चीन के विदेश मंत्रालय ने विल्सन को दूतावास के चीनी माइक्रोब्लॉग पर लिखे उनके लेख के लिए मंगलवार को तलब किया था। विल्सन ने कहा था कि चीन को लेकर आलोचनात्मक रिपोर्ट देने का मतलब देश के प्रति घृणा या उसका अनादर करना नहीं है।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने बुधवार को कहा कि विल्सन का लेख उनके ‘‘गहरे वैचारिक पूर्वग्रहों’’ को दर्शाता है।

चीन की यह प्रतिक्रिया कोरोना वायरस और शिनजियांग में मुसलमान अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न जैसे संवेदनशील मामलों पर बीबीसी की रिपोर्टिंग और लाखों हांगकांग निवासियों के लिए रहने और अंतत: ब्रितानी नागरिकता हासिल करने का मार्ग खोलने के ब्रिटेन के फैसले के प्रति चीनी नाराजगी को प्रतिबिम्बित करती है।

चीनी दूतावास ने अपने पत्र में ‘बीबीसी रेडियो 4’ की मंगलवार को प्रसारित ‘द डिसइंफोर्मेशन ड्रेगन’ शीर्षक वाली रिपोर्ट की आलोचना की। उसने कहा कि रिपोर्ट में कोविड-19 समेत कई मामलों पर ‘‘चीन पर निराधार आरोप’’ लगाए गए।

पत्र में कहा गया, ‘‘हमने कभी किसी को नहीं उकसाया और हमारा अन्य देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का कोई इरादा नहीं है, जबकि अन्य देश हमारे घरेलू मामलों में हस्तक्षेप करते रहते हैं और चीन पर आरोप लगाते हैं।’’

झाओ ने विल्सन के लेख की निंदा करते हुए कहा, ‘‘भ्रमित तर्क से लिखे राजदूत विल्सन के लेख में ब्रितानी मीडिया के दुष्प्रचार और चीन संबंधी झूठी जानकारियां देने समेत सभी तथ्यों को नजरअंदाज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक