लाइव न्यूज़ :

चीन ने पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग त्सो पर बना लिया पुल, सैटेलाइट तस्वीरों से सच आया सामने, भारत के लिए बड़ा खतरा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 23, 2024 16:32 IST

यह पुल 134 किलोमीटर लंबी पैंगोंग झील के सबसे संकरे स्थानों में से एक खुरनाक किले के पास बना है। चीन ने जून 1958 में खुरनाक किले के आसपास के क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देचीन ने पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग त्सो पर बना लिया पुल सैटेलाइट तस्वीरों से सच आया सामनेयह पुल पैंगोंग त्सो झील के उत्तरी तट को दक्षिणी तट से जोड़ेगा

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग त्सो पर चीन एक पुल बना लिया है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) उपयोगकर्ता डेमियन साइमन द्वारा साझा की गई उच्च-रिज़ॉल्यूशन सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि पुल लगभग तैयार है। बीते साल ही ये रिपोर्ट सामने आई थी कि चीन अपने हिस्से की पैंगोंग त्सो पर एक आधुनिक पुल बना रहा है जिससे बड़े सैन्य वाहन भी गुजर सकते हैं। 2021 के सितंबर-अक्टूबर की शुरुआत में क्षेत्र के चारों ओर संरचनाओं के निर्माण की सैटेलाइट तस्वीरें आई थीं। 

यह पुल 134 किलोमीटर लंबी पैंगोंग झील के सबसे संकरे स्थानों में से एक खुरनाक किले के पास बना है। चीन ने जून 1958 में खुरनाक किले के आसपास के क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था। यह पुल पैंगोंग त्सो झील के उत्तरी तट को दक्षिणी तट से जोड़ेगा। इसके निर्माण से चीनियों को आगे के क्षेत्रों में आपूर्ति और सामग्री की तीव्र आवाजाही के अलावा, तेजी से सेना को एक किनारे से दूसरे किनारे तक ले जाने की सुविधा मिलेगी।

भारत के दावे के मुताबिक यह पुल वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के बहुत करीब है। यह सिरिजाप से सिर्फ 25 किलोमीटर दूर, जो फिंगर 8 क्षेत्र के ठीक पूर्व में स्थित है। सिरिजाप पर भारत अपना दावा करता है। मई 2020 में पैंगोंग त्सो में झड़प के बाद पुल का निर्माण शुरू हुआ था। इसके बाद  जून 2020 में गलवान घाटी में एक बड़ी झड़प हुई थी। गलवान झड़प में 20 भारतीय सैनिकों की जान चली गई थी। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच अब तक तनाव कायम है। 

इस पुल पर चीनी सैनिक टैंकों के साथ जा सकेंगे, जो उन्हें रेजांग ला जैसे दक्षिणी किनारे के क्षेत्रों तक पहुंचने में मदद करेगा। इस पुल के बनने से चीनी सेना के लिए पैंगोंग त्सो के उत्तरी किनारे के फिंगर क्षेत्रों तक पहुंच के लिए 180 किमी की दूरी कम हो जाएगी। इसके पहले पीएलए को रुतोंग काउंटी के माध्यम से खुर्नक के दक्षिणी किनारों से होते हुए आना पड़ता था। 

टॅग्स :चीनलद्दाखArmyLine of Actual Control
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता