लाइव न्यूज़ :

कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने किया बड़ा बदलाव, शब्दकोश में बदली पुरुष और महिला की परिभाषा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 14, 2022 12:24 PM

कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने महिला और आदमी की परिभाषा को बदल कर ऐसा किया है कि अब उसमें ट्रांसजेंडर लोगों को भी शामिल किया जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देकैम्ब्रिज डिक्शनरी ने अपडेट की महिला और पुरुष से जुड़ी परिभाषा।अब ट्रांसजेंडर भी महिला और पुरुष की श्रेणी में होंगे शामिल।ब्यूमोंट सोसाइटी चैरिटी के अध्यक्ष डॉ जेन हैमलिन ने इस बदलाव का किया स्वागत।

नई दिल्ली: दुनिया भर में हर चीज जहां अपडेट हो रही हैं, वहीं डिक्शनरी के शब्दों के मायने भी बदल रहे हैं। कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने हाल ही में महिला और पुरुष दोनों ही शब्दों के अर्थ को बदल दिया है। डिक्शनरी के मुताबिक, जन्म के समय नवजात का कोई भी लिंग रहा हो पर उसकी महिला या पुरुष के रूप में पहचान उसके रहन- सहन और जीने के तरीके पर निर्भर करेगी। 

टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने 'वुमन' और 'मेन' की परिभाषा का विस्तार करते हुए उन लोगों को भी इसमें शामिल किया है जिनका जन्म के समय लिंग (जेंडर) चाहे कोई भी रहा हो लेकिन वो खुद को 'महिला' के रूप में या पुरुष के रूप में पहचानते हैं। इस परिभाषा के साथ उस ने दो उदाहरण भी दिए हैं। 

पहला, "वह एक सरकारी दफ्तर के लिए चुनी गई पहली ट्रांस महिला थी।" दूसरा- "मैरी एक ऐसी महिला है जिसकी पहचान जन्म के समय पुरुष के तौर पर की गई थी।"

आपको बता दें कैम्ब्रिज डिक्शनरी अपनी परिभाषा बदलने वाली पहली डिक्शनरी नहीं है। जुलाई में, मरियम-वेबस्टर ने 'फीमेल' शब्द की एक दूसरी परिभाषा जोड़ी थी। इसके मुताबिक, "पुरुष (मेल) के विपरीत लैंगिक पहचान रखने" वालेसभी 'फीमेल' हैं। कैंब्रिज डिक्शनरी ने 'मैन' की भी अपनी परिभाषा को अपडेट किया है। अब यह डिक्शनरी कहती है कि एक मैन "एक ऐसा एडल्ट भी हो सकता है, जो आदमी की तरह रहता और पहचाना जाता हो, भले ही जन्म के समय उसके लिंग की पहचान कुछ और रही हो। 

डिक्शनरी की ताजा बदली गई परिभाषा पर प्रतिक्रिया देते हुए, ट्रांसजेंडर और नॉन-बाइनरी लोगों का समर्थन करने वाले ब्यूमोंट सोसाइटी चैरिटी के अध्यक्ष डॉ जेन हैमलिन ने कहा: "यह बेहद अच्छी खबर है।" उन्होंने कहा, "हाल ही में 'मैन' और 'वुमन' की परिभाषाओं के बारे में बहुत गलत और बकवास लिखी गई हैं, लेकिन ये परिभाषाएं स्पष्ट, संक्षिप्त और सही हैं। कैम्ब्रिज डिक्शनरी टीम को बधाई!” 

टॅग्स :CambridgeएलजीबीटीLGBT
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBSE 12th Result 2024: मेरिट लिस्ट नहीं, 116145 छात्रों को 90 फीसदी, 24068 छात्रों को मिले 95 फीसदी से अधिक अंक

उत्तर प्रदेशUP Board Result 2024: सीतापुर की प्राची निगम ने किया टॉप, 12वीं और 10वीं में इतने फीसदी छात्र हुए पास

भारतUP Board 10th, 12th Result 2024: आज इतने बजे जारी होंगे नतीजे, टॉपर्स के बारे में इस लिंक के जरिए जानें

भारतICAI Admit Card 2024: CA Inter के एडमिट कार्ड किसी भी वक्त हो सकते हैं जारी, ऐसे करें डाउनलोड

कारोबारCUET PG 2024 Result Live: एनटीए ने नतीजे किए घोषित, कैसे देखेंगे आप अपने नतीजे, यहां पढ़ें

विश्व अधिक खबरें

विश्वCovid-19 का एक बार फिर मंडराता खतरा! सिंगापुर में 1 हफ्ते में केस हुए दोगुना, एडवाइजरी जारी

विश्वNepal Vote: आखिर क्यों संकट में 'प्रचंड' सरकार!, कल नेपाल प्रतिनिधि सभा में विश्वास मत पेश करेंगे, जानिए किसके पास कितने वोट

विश्वकहां हैं 11वें पंचेन लामा! अमेरिका ने चीन से किया सवाल, 6 साल की उम्र हुआ था अपहरण, 27 साल से लापता हैं

विश्वमिलिए भारतीय पायलट कैप्टन गोपीचंद थोटाकुरा से, जो 19 मई को अंतरिक्ष के लिए भरेंगे उड़ान

विश्वIsrael–Hamas war: शनि लौक का शव मिला, हत्या के बाद अर्धनग्न अवस्था में सड़कों पर घसीटा गया था, गाजा से दो अन्य बंधकों के शव भी बरामद