लाइव न्यूज़ :

बोरिस जॉनसन के पिता ने मांगी फ्रांस की नागरिकता

By भाषा | Updated: December 31, 2020 22:01 IST

Open in App

लंदन, 31 दिसंबर (एपी) ब्रिटेन जहां यूरोपीय संघ से अलग होने के बिलकुल नजदीक है, वहीं प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के पिता फ्रांसीसी नागरिकता के लिए आवेदन कर संघ के साथ संबंध बनाते प्रतीत हो रहे हैं।

स्टैनले जॉनसन ने प्रसारक आरटीएल से बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपनी फ्रांसीसी पहचान फिर हासिल करने की प्रक्रिया में हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह फ्रांसीसी नागरिक बनने का सवाल नहीं है। यदि मैं ठीक से समझता हूं तो मैं फ्रेंच हूं। मेरी मां का जन्म फ्रांस में हुआ था। उनकी मां पूरी तरह फ्रेंच थीं जिनके दादा भी फ्रेंच थे। मेरे लिए यह सवाल अब तक वह चीज फिर से हासिल करने का है जो मैं हूं।’’

बोरिस जॉनसन के पिता 80 साल के हैं और वह पूर्व में यूरोपीय संसद के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने 2016 के जनमत संग्रह में ब्रिटेन के यूरोपीय संघ के साथ रहने का समर्थन किया था।

बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात 11 बजे ब्रिटेन का यूरोपीय संघ से आर्थिक नाता टूट जाने के बाद ब्रिटेन के नागरिक यूरोपीय संघ के तहत आने वाले 27 देशों में रहने और काम करने का स्वत: प्राप्त अधिकार खो देंगे, लेकिन जिनके पास दोहरी नागरिकता है, उन्हें यह अधिकार मिला रहेगा।

स्टैनले जॉनसन ने कहा, ‘‘मैं हमेशा यूरोपीय रहूंगा। यह निश्चित है। आप मुझे ब्रितानी नहीं कह सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअंक तालिका में 9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस?, आईपीएल से बाहर रोहित शर्मा, क्या करेंगे कप्तान हार्दिक पांड्या?

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

विश्व अधिक खबरें

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप