लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में कोविड रोधी टीके की अतिरिक्त खुराक के लिए बुकिंग शुरू

By भाषा | Updated: November 21, 2021 18:24 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 21 नवंबर ब्रिटेन में 40 वर्ष से अधिक आयु के लोग सोमवार से कोविड-19 रोधी टीके की अतिरिक्त खुराक (बूस्टर) के लिए बुकिंग करा सकेंगे। सरकार ने कहा है कि संक्रमण को बढ़ने से रोकने और सर्दियों के मौसम में लॉकडाउन से बचने के लिए टीके की अतिरिक्त खुराक आवश्यक है। गौरतलब है कि महामारी के मामलों में वृद्धि के चलते यूरोप के कई देशों में लॉकडाउन लगाना पड़ रहा है।

ब्रिटिश राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने रविवार को कहा कि टीकाकरण पर सरकार की संयुक्त समिति की नई सलाह के अनुसार टीकाकरण कार्यक्रम का विस्तार किया गया है और 40 वर्ष से अधिक आयु के लोग टीके की अतिरिक्त खुराक के लिए पात्र होंगे तथा 16-17 वर्ष आयु के लोग टीके की दूसरी खुराक बुक करा सकेंगे।

बूस्टर खुराक के लिए पात्र लोग अपनी दूसरी खुराक के पांच महीने बाद समय ले सकते हैं और छह महीने होते ही तीसरी खुराक लगवा सकते हैं। अभी 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और चिकित्सकीय रूप से संवेदनशील लोगों को यह खुराक लग सकती है।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा, ‘‘इन सर्दियों में खुद को और अपने परिजनों को सुरक्षित रखने का सर्वश्रेष्ठ तरीका कोविड-19 टीके की बूस्टर खुराक है। इससे एनएचएस पर दबाव कम करने में मदद मिलेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘देश में सभी सुरक्षित रहें, इसके लिए सरकार व्यापक स्तर पर आंकड़ों पर नजर रख रही है, जबकि यूरोप के कुछ हिस्सों में हमने मामलों में दुखद वृद्धि देखी है। अपने देश में मामलों में इस तरह की वृद्धि को रोकने के लिए सबसे महत्वपूर्ण टीका लगवाना है। इसलिए कृपया जल्द से जल्द अपना टीका लगवाएं ताकि हम वायरस को दूर रख सकें।’’

ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) ने बूस्टर खुराक के प्रभाव पर पहला वैश्विक अध्ययन किया है जिसके आंकड़े बताते हैं कि अतिरिक्त खुराक 50 साल से अधिक आयु के लोगों को लक्षणयुक्त कोविड-19 से 90 प्रतिशत से अधिक सुरक्षा प्रदान करती है।

अध्ययन में सामने आया कि ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के टीके (भारत में जिसे कोविशील्ड नाम से लगाया जा रहा है) की बूस्टर खुराक लेने के दो सप्ताह बाद 50 साल और इससे अधिक आयु के वयस्कों में लक्षणयुक्त संक्रमण से सुरक्षा 93.1 प्रतिशत तक बढ़ जाती है, वहीं फाइजर-बायोएनटेक के मामले में यह सुरक्षा 94 प्रतिशत से अधिक हो जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल