लाइव न्यूज़ :

अरबपति परोपकारी ने अफ्रीका की कीमत पर टीके की जमाखोरी की निंदा की

By भाषा | Updated: June 9, 2021 18:42 IST

Open in App

कम्पाला, नौ जून (एपी) अरबपति परोपकारी मो. इब्राहिम ने अमीर देशों द्वारा कोविड-19 टीकों की जमाखोरी की तीखी आलोचना करने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समान वितरण की बात पर अमल करने का आग्रह किया क्योंकि अफ्रीका टीकाकरण के मामले में काफी पीछे है।

इब्राहिम सूडानी मूल के एक ब्रिटिश मोबाइल फोन उद्योगपति हैं। उन्हें पूरे अफ्रीका में नैतिक अधिकारों की आवाज माना जाता है। 75 वर्षीय इब्राहीम ने 1990 के दशक में पूरे अफ्रीका में सेल्टेल मोबाइल फोन नेटवर्क की स्थापना की थी।

उन्होंने एक साक्षात्कार में टीकों के लिए वैश्विक ‘‘प्रतियोगिता’’ पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि वह महामारी के समय के इस मुहावरे- ‘‘जब तक सभी सुरक्षित नहीं तब तक कोई भी सुरक्षित नहीं’’- को तब तक अर्थहीन मानते हैं जब तक कोविड-19 टीके का पूरे विश्व में समान वितरण नहीं होता।

उन्होंने कहा, ‘‘वे यह तब कहते हैं,जब वे टीके की जमाखोरी कर रहे हैं। क्या आप जो कहते हैं उसे कर सकते हैं? तोते की तरह बात करना बंद करें।’’

उन्होंने कहा कि टीकों का ‘‘कम से कम एक उचित हिस्सा’’ अफ्रीका में अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के पास जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल