लाइव न्यूज़ :

बड़ी दवा कंपनियों ने चुनाव के दौरान लाखों डॉलर खर्च करके मेरे खिलाफ विज्ञापन चलाए: ट्रंप

By भाषा | Updated: November 21, 2020 09:55 IST

Open in App

वाशिंगटन, 21 नवंबर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि बड़ी दवा कंपनियों ने हाल में सम्पन्न राष्ट्रपति चुनाव के दौरान लाखों डॉलर खर्च करके उनके खिलाफ नकारात्मक विज्ञापन चलवाए ।

हाल ही में सम्पन्न राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व उप राष्ट्रपति एवं डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडन को पेन्सिल्वेनिया, मिशिगन और विस्कोंसिन में जीत के बाद सात नवंबर को विजेता घोषित कर दिया गया था।

इससे पहले अमेरिकी मीडिया ने तीन नवंबर को हुये चुनाव में बाइन को विजेता घोषित कर दिया था जिसे ट्रम्प ने मानने से इंकार कर दिया था ।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रचार के दौरान बड़ी दवा कंपनियों ने लाखों डॉलर खर्च करके मेरे खिलाफ विज्ञापन चलाए, वैसे इसमें (चुनाव) मैं जीता हूं करीब 7.4 करोड़ मत से और आप जानते है कि हम पता लगा लेंगे।’’

बाइडन को 306 इलेक्टोरल वोट मिले और ट्रंप के पास 232 इलेक्टोरल वोट है। व्हाइट हाउस तक की दौड़ जीतने के लिए कम से कम 270 इलेक्टोरल वोट की जरूरत होती है।

ट्रंप ने कहा, ‘‘बड़ी दवा कंपनियां हमारे खिलाफ हैं, मीडिया हमारे खिलाफ है, प्रौद्योगिकी के बड़े खिलाड़ी भी हमारे विरोध में हैं। बड़ी दवा कंपनियों ने हमारे खिलाफ विज्ञापनों में लाखों डॉलर खर्च कर दिए।’’

ट्रंप ने इस दौरान अमेरिकी लोगों के लिए पर्चे पर लिखी दवाओं की कीमतें घटाने संबंधी नियमों की घोषणा भी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

विश्व अधिक खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत