लाइव न्यूज़ :

बाइडन जनता को अफगानिस्तान के हालात से अवगत कराएंगे

By भाषा | Updated: August 23, 2021 00:46 IST

Open in App

वॉशिंगटन, 22 अगस्त (एपी) अमेरिकी सेना ‘आसन्न’ सुरक्षा खतरों के बीच अमेरिकी लोगों और अन्य को काबुल हवाई अड्डे तक लाने के लिए ‘रचनात्मक तरीकों’ पर विचार कर रही है। राष्ट्रपति जो बाइडन नीत अमेरिकी प्रशासन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वहीं, राष्ट्रपति बाइडन की योजना अफगानिस्तान के वास्तविक हालात से लोगों को अवगत कराने की हैं। पेंटागन ने रविवार को छह अमेरिकी वाणिज्यिक एयरलाइन को अफगानिस्तान से बाहर अस्थायी निकास स्थलों से लोगों को निकालने में मदद करने का आदेश दिया। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के एक सप्ताह होने के बाद ,अमेरिकी अधिकारियों ने इस्लामिक स्टेट समूह से लोगों को बचाकर निकालने में बढ़ रहे खतरों के प्रति चिंता जताई है। यह चिंता तालिबान की वजह से मिशन में आनेवाली बाधाओं और अमेरिकी सरकार की नौकरशाही दिक्कतों के साथ पेश आ रही है। राष्ट्रपति जो बाइडन की योजना रविवार को अफग़ानिस्तान के बारे में लोगों को जानकारी देने की है। वह राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ भी बैठक कर रहे हैं। बाइडन समेत जब जी-7 देशों के नेता मंगलवार को ऑनलाइन बैठक करेंगे तो उसमें भी अफगानिस्तान बातचीत का मुख्य मुद्दा होगा। बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेल सुलीवन ने कहा, ‘‘ यह ख़तरा वास्तविक है और आसन्न है। यह कुछ ऐसा है कि हमारे पास जो भी है, उसके साथ हम इस पर केंद्रित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं