लाइव न्यूज़ :

पुतिन के खिलाफ रुख सख्त करने के साथ रूस के साथ संतुलित संबंध रखने की कोशिश कर रहे हैं बाइडन

By भाषा | Updated: January 26, 2021 15:51 IST

Open in App

वाशिंगटन, 26 जनवरी (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को रूस के साथ अमेरिका के संबंधों में संतुलित रुख रखने की कठिन चुनौती का सामना करना पड़ा रहा है। दरअसल, बाइडन प्रशासन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करना चाहता है, लेकिन वह डोनाल्ड ट्रंप के दौर के बाद कूटनीतिक संबंधों की गुंजाइश भी बनाए रखना चाहता है और इसे लेकर कशमकश में हैं।

हालांकि, यह उम्मीद जताई जा रही है कि संबंध वैसे नहीं रहेंगे, जो पुतिन को ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति रहने के दौरान देखने को मिला था।

बाइडन ने रूस के साथ संबंधों को नए सिरे से शुरू करने की उम्मीद नहीं छोड़ी है लेकिन उन्होंने संकेत दिया है कि शीत युद्ध के दौर के प्रतिद्वंद्वी देश के साथ मतभेदों को दूर करना चाहते हैं।

घरेलू मोर्च को लेकर व्यापक एजेंडा और ईरान एवं चीन पर फैसले की जरूरत के बीच बाइडन रूस के साथ सीधे तौर पर उलझना नहीं चाहते हैं।

बाइडन, जब पहली बार पुतिन से बात करेंगे तो उनसे उम्मीद होगी कि रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की गिरफ्तारी और सप्ताहांत में उनके समर्थकों पर कार्रवाई, साइबर सुरक्षा में रूसी एजेंसियों की घुसपैठ, अमेरिकी सैनिकों की अफगानिस्तान में हत्या के लिए तालिबान को इनाम की पेशकश संबंधी मीडिया में आई खबर का मुद्दा वह उठाएंगे।

इसके साथ ही, बाइडन के दिमाग में उनके द्वारा ही अमेरिका-रूस हथियार नियंत्रण समझौते को पांच साल बढ़ाने का उनका ही प्रस्ताव होगा, जो फरवरी में समाप्त हो रहा है।

बाइडन ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि उन्होंने नवलनी के कारण उत्पन्न स्थिति पर अब तक रुख तय नहीं किया है, लेकिन उम्मीद जताई कि आपसी हित पर रूस और अमेरिका सहयोग कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBSE 10th Result 2026: 2508319 छात्र परीक्षा में शामिल, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

विश्व अधिक खबरें

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप