लाइव न्यूज़ :

अमेरिका राष्ट्रपति चुनावः जो बाइडेन का आरोप- रूस और चीन चुनाव में हस्तक्षेप करने की कर रहे हैं कोशिश

By भाषा | Updated: July 18, 2020 09:55 IST

डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार जो बाइडेन ने फिर आरोप लगाया कि ट्रंप डाक विभाग का वित्त पोषण रोकने की कोशिश कर सकते हैं ताकि वे मतपत्रों से चुनाव न करा सकें। 

Open in App
ठळक मुद्देजो बाइडेन ने कहा कि रूस, चीन तथा अन्य शत्रु देश नवंबर में होने वाले चुनावों में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहे हैं। बाइडेन ने निधि जुटाने के लिए एक डिजिटल कार्यक्रम को शुक्रवार रात संबोधित करते हुए यह बात कही।

वाशिंगटनः अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार जो बाइडेन ने कहा कि उन्हें ऐसी खुफिया सूचना मिली है कि रूस, चीन तथा अन्य शत्रु देश नवंबर में होने वाले चुनावों में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहे हैं। बाइडेन ने निधि जुटाने के लिए एक डिजिटल कार्यक्रम को शुक्रवार रात संबोधित करते हुए यह बात कही। हालांकि उन्होंने किसी तरह का कोई सबूत या सटीक जानकारी नहीं दी।

बाइडेन ने शुक्रवार को कहा, ‘‘...मैं अब जानता हूं कि क्योंकि मुझे फिर से गोपनीय सूचना मिल रही है। रूस अब भी इसमें लगा हुआ है। वह हमारी चुनाव प्रक्रिया में दखल देने की कोशिश कर रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चीन और अन्य देश भी इसमें लगे हुए हैं।’’

व्हाइट हाउस और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बाइडेन के बयान पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। फोन करने पर बाइडेन के प्रवक्ता ने और जानकारियां अभी देने से इनकार कर दिया। साथ ही, बाइडेन ने फिर आरोप लगाया कि ट्रंप डाक विभाग का वित्त पोषण रोकने की कोशिश कर सकते हैं ताकि वे मतपत्रों से चुनाव न करा सकें। 

ट्रंप-बाइडेन की जुबानी जंग

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट जो बाइडेन चीन के खिलाफ जुबानी जंग में एक-दूसरे को पछाड़ने में लगे हुए हैं। दोनों ही यह दर्शाना चाहते हैं कि वे चीन संबंधित मामलों में बेहतर तरीके से निपट सकते हैं। ट्रंप के चुनावी अभियान प्रबंधकों ने इस तरह के विज्ञापन निकाले हैं, जिनमें बाइडेन चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की आवभगत में लगे हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ बाइडेन के चुनावी अभियान की ओर से ट्रंप को कोरोना वायरस को हल्के में लेते हुए महामारी के बारे में पारदर्शी रहने को लेकर चिनफिंग की सराहना करते हुए दिखाया गया है। जबकि, यह स्पष्ट है कि चीन ने महामारी के बारे में दुनिया के सामने विवरण देर से साझा किए।

अमेरिका नागरिकों में चीन को लेकर गुस्सा

अमेरिका में कोरोना वायरस फैलने के बाद किए गए एक सर्वे में अमेरिकी नागरिकों का गुस्सा उभर कर चीन के खिलाफ सामने आया था। इसके मुताबिक, 66 फीसदी लोगों ने चीन के खिलाफ नकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी। वर्ष 2005 के बाद से यह चीन के खिलाफ अमेरिकी लोगों की सबसे खराब प्रतिक्रिया रही। ऐसे में राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में संभावित उम्मीदवार चीन के खिलाफ खुद को एक-दूसरे से बेहतर विकल्प साबित करने में लग गए हैं।

 

 

टॅग्स :जो बाइडेनचीनरूसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान