लाइव न्यूज़ :

सबसे अधिक ग्रैमी जीतने वाली महिला कलाकार बनी बियोन्से

By भाषा | Updated: March 15, 2021 11:11 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 15 मार्च पॉप स्टार बियोन्से 2021 में चार और ग्रैमी पुरस्कार जीत कर, सबसे अधिक 28 ग्रैमी पुरस्कार अपने नाम करने वाली महिला बन गई हैं।

‘रिकॉर्डिंग अकादमी’ द्वारा आयोजित 63वें ग्रैमी पुरस्कार समारोह में बियोन्से नौ श्रेणियों में नामित थीं। उन्हें मेगन थी स्टालियान (रैपर) के साथ ‘सैवेज (रिमिक्स)’ के लिए ‘बेस्ट रैप’ श्रेणी में पुरस्कार मिला। ‘ब्लैक परेड’ के लिए सर्वश्रेष्ठ ‘आरएंडबी’ प्रस्तुति पुरस्कार, ‘ब्राउन स्किन गर्ल’ के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ संगीत वीडियो’ और ‘सैवेज’ के लिए भी एक और पुरस्कार मिला।

इन चार पुरस्कार के साथ कुल 28 ग्रैमी पुरस्कार जीत कर बियोन्से ने मशहूर गायिका एलिसन क्राउस का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

ब्रिटिश ऑर्केस्ट्रा एवं ऑपरेटिव कंडक्टर सर जॉर्ज सोल्टी के नाम सबसे अधिक 31 ग्रैमी जीतने का रिकॉर्ड है।

बियोन्से ने कहा, ‘‘ एक कलाकार के तौर पर, मेरा मानना है कि यह मेरा और हम सभी का कर्तव्य है कि हम मौजूदा समय को प्रतिबिंबित करें। इसलिए मैं उन सभी लोगों का आभार व्यक्त करना चाहती हूं जो मुझे और पूरी दुनिया को प्रेरित करते हैं।’’

बियोन्से के साथ ही ग्रैमी पुरस्कार इस साल गायिका टेलर स्विफ्ट के लिए भी खास रहा। अपने एल्बम ‘फोकलोर’ के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ एल्बम’ का पुरस्कार अपने नाम कर वह तीन बार यह शीर्ष पुरस्कार हासिल करने वाली पहली महिला बन गई हैं।

इससे पहले गायिका ने 2010 में अपने एल्बम ‘फियरलेस’ और 2015 में एल्बम ‘1989’ के लिए भी सर्वश्रेष्ठ एल्बम की श्रेणी में ग्रैमी पुरस्कार जीता था।

स्विफ्ट ने कहा, ‘‘ पृथक-वास के दौरान मुझे लिखने का सबसे अच्छा समय मिला।’’

स्विफ्ट का यह एल्बम फोल्कओर’ पिछले साल जुलाई में रिलीज हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब