लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश चुनाव: बीएनपी को 50 प्रतिशत मत, जमात-ए-इस्लामी को 31.76 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 5.79 प्रतिशत वोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2026 21:46 IST

Bangladesh Elections: निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने कहा कि निर्दलीय उम्मीदवारों ने सामूहिक रूप से 5.79 प्रतिशत वोट हासिल किए जबकि ‘‘अन्य राजनीतिक दल काफी पीछे रह गए’’।

Open in App
ठळक मुद्देबांग्लादेश के नवनिर्वाचित संसद सदस्य मंगलवार सुबह शपथ लेंगे।तारिक रहमान के नये मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे। देशों को “पारस्परिक लाभ” के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

ढाका:बांग्लादेश में गत 12 फरवरी को हुए आम चुनाव में दो-तिहाई बहुमत से सत्ता में आने वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को लगभग 50 प्रतिशत मत मिले हैं, जबकि उसकी पूर्व सहयोगी जमात-ए-इस्लामी 31.76 प्रतिशत मतों पर ही अटक गई। बांग्लादेश के निर्वाचन आयोग ने रविवार को यह जानकारी दी। निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने कहा कि निर्दलीय उम्मीदवारों ने सामूहिक रूप से 5.79 प्रतिशत वोट हासिल किए जबकि ‘‘अन्य राजनीतिक दल काफी पीछे रह गए’’।

बांग्लादेश का नया मंत्रिमंडल 17 फरवरी को लेगा शपथ

बांग्लादेश के नवनिर्वाचित संसद सदस्य मंगलवार सुबह शपथ लेंगे और इसके बाद शाम को मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह होगा। स्थानीय मीडिया की खबर में यह जानकारी दी गई है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) एएमएम नासिर उद्दीन सुबह 10 बजे नव निर्वाचित संसद सदस्यों को शपथ दिला सकते हैं, जबकि राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन शाम चार बजे बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) अध्यक्ष तारिक रहमान के नये मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे।

भारत के साथ नए सिरे से संबंध स्थापित करना चाहता है बांग्लादेश: कबीर

बांग्लादेश ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी पार्टी अवामी लीग के सत्ता से हटने के बाद भारत के साथ संबंधों को नए सिरे से स्थापित करने की इच्छा जताई है। बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान के सलाहकार हुमायूं कबीर ने कहा कि दोनों देशों को “पारस्परिक लाभ” के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

टॅग्स :बांग्लादेशतारिक रहमान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवा कर बहरीन और सऊदी अरब की यात्रा, बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या कैंप में रहने वाले अब्दुल अमीन को 3 साल की सजा?

भारतपश्चिम बंगाल भाजपा चुनाव परिणामः नूरूल हुदा की ऐसी हिम्मत कैसे हुई?

भारतबंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश के साथ सीमा पर बाड़ लगाने के लिए BSF को ज़मीन हस्तांतरित करने की दी मंज़ूरी

भारत45 दिन के अंदर पूरी करो?, बांग्लादेश से लगी सीमा पर बाड़बंदी के लिए बीएसएफ को भूमि हस्तांतरण की मंजूरी, शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल की पहली बैठक में फैसला

भारत'BJP की पश्चिम बंगाल में जीत घुसपैठ रोकेगी और बांग्लादेशी मुसलमानों को भगाएगी': बांग्लादेशी सांसद को हुई चिंता, सदन में कहा- यह खतरनाक

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल