लाइव न्यूज़ :

Balochistan Train Hijack: बलूच लिबरेशन आर्मी ने कई बंधकों को मारा?, 300 से अधिक को बचाया, 30 घंटे के बाद पाकिस्तान पीएम शरीफ बोले-ऐसी कायरतापूर्ण हरकतें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2025 22:22 IST

Balochistan Train Hijack: सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि 300 से अधिक बंधकों को बचा लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देBalochistan Train Hijack: कायरतापूर्ण हरकतें पाकिस्तान के शांति के संकल्प को हिला नहीं पाएंगी। Balochistan Train Hijack: सुरंग में लगभग 450 लोगों को ले जा रही ट्रेन पर हमला कर दिया था।Balochistan Train Hijack: उग्रवादी बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

Balochistan Train Hijack: पाकिस्तानी अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि अपहृत की गयी ट्रेन को उग्रवादियों के चंगुल से छुड़ा लिया गया और दिन भर चले बचाव अभियान में सभी हमलावर मारे गए। बलूच लिबरेशन आर्मी ने कहा कि उन्होंने 'दुश्मन के सैन्य आक्रमण' के जवाब में आज 50 बंधकों को मार डाला है। सूत्रों ने बताया कि अभी तक 100 बंधकों की मरने की खबर है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि ऐसी कायरतापूर्ण हरकतें पाकिस्तान के शांति के संकल्प को हिला नहीं पाएंगी। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि 300 से अधिक बंधकों को बचा लिया गया है।

अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि उन्हें मीडिया से बात करने की अनुमति नहीं थी। उग्रवादियों ने मंगलवार को दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के एक सुदूर इलाके में एक सुरंग में लगभग 450 लोगों को ले जा रही ट्रेन पर हमला कर दिया था। उग्रवादी बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

प्रवक्ता जीयंद बलूच ने बताया कि अगर अधिकारी जेल में बंद उग्रवादियों को रिहा करने के लिए राजी हो जाते तो उग्रवादी समूह यात्रियों को रिहा करने के लिए तैयार था। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में विद्रोहियों ने एक ट्रेन पर कब्जा कर बंधक बनाए गए 21 यात्रियों और अर्धसैनिक बलों के चार जवानों की हत्या कर दी। सेना के एक जनरल ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ ने टीवी चैनल ‘दुनिया न्यूज’ को बताया कि सुरक्षा बलों ने घटनास्थल पर मौजूद सभी 33 विद्रोहियों को मार गिराया। लेफ्टिनेंट जनरल शरीफ ने कहा, ‘‘सशस्त्र बलों ने सभी आतंकवादियों को मार गिराया और सभी यात्रियों को सुरक्षित छुड़ाकर आज (बुधवार) शाम को अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया।’’

उन्होंने बताया कि मंगलवार को ट्रेन पर हमला करके विद्रोहियों ने 21 यात्रियों को मार डाला। उन्होंने बताया कि इस घटना में अर्धसैनिक बल के चार जवान भी मारे गए। अहमद शरीफ ने कहा, ‘‘सेना ने सभी 33 आतंकवादियों को मार गिराया और बंधकों को छुड़ाया।’’

अधिकारियों ने बताया कि नौ डिब्बों में लगभग 400 यात्रियों को लेकर जाफर एक्सप्रेस ट्रेन क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी तभी विद्रोहियों ने विस्फोटकों का इस्तेमाल कर ट्रेन को बेपटरी कर दिया और उस पर कब्जा कर लिया। ‘बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी’ (बीएलए) ने मंगलवार को इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

टॅग्स :पाकिस्तानशहबाज शरीफPakistan ArmyAfghan Taliban
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO