लाइव न्यूज़ :

बलूचिस्तानः बाजार में बम विस्फोट, 4 के चिथड़े उड़े और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे 20 लोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2025 11:18 IST

Balochistan: बाजार फ्रंटियर कोर (एफसी) किले की पिछली दीवार के पास स्थित था। विस्फोट के बाद अज्ञात हमलावरों और एफसी कर्मियों के बीच गोलीबारी हुई।

Open in App
ठळक मुद्देविस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। गोलीबारी में चार लेवी कर्मियों की जान जाने के कुछ दिनों बाद हुआ है।संघीय सरकार प्रांत की खनिज संपदा का दोहन कर रही है।

Balochistan: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक बाजार के निकट बम विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। सोमवार को मीडिया में आई खबरों से यह जानकारी मिली। विस्फोट रविवार को बलूचिस्तान के किला अब्दुल्ला जिले में जब्बार मार्केट के पास हुआ, जिससे इमारत को भारी नुकसान पहुंचा और व्यापक पैमाने पर दहशत फैल गई। ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार की खबर के अनुसार, विस्फोट के बाद कई दुकानें ढह गईं और कई प्रतिष्ठानों में आग लग गई। किला अब्दुल्ला के उपायुक्त रियाज खान ने बताया कि विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यह बाजार फ्रंटियर कोर (एफसी) किले की पिछली दीवार के पास स्थित था। विस्फोट के बाद अज्ञात हमलावरों और एफसी कर्मियों के बीच गोलीबारी हुई।

कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने इलाके को सील कर दिया और व्यापक तलाशी एवं इलाके को खाली कराने का अभियान शुरू किया। घायलों में कबायली बुजुर्ग हाजी फैजुल्लाह खान गबीजई का एक सुरक्षा गार्ड और कई अन्य लोग शामिल हैं। विस्फोट खुजदार जिले के नाल इलाके में एक ‘चेक पोस्ट’ पर अज्ञात हथियारबंद लोगों द्वारा की गई घातक गोलीबारी में चार लेवी कर्मियों की जान जाने के कुछ दिनों बाद हुआ है।

पाकिस्तान में लेवी कर्मी अर्द्ध-सैनिक बल होते हैं जो बलूचिस्तान जैसे जनजातीय क्षेत्रों, ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा और कानून प्रवर्तन के लिए जिम्मेदार होते हैं। बलूचिस्तान लगभग दो दशकों से अशांति का सामना कर रहा है और स्थानीय जातीय बलूच समूहों और पार्टियों का आरोप है कि संघीय सरकार प्रांत की खनिज संपदा का दोहन कर रही है।

टॅग्स :पाकिस्तानबम विस्फोटPakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO