लाइव न्यूज़ :

Ballon d’Or 2024: पिछले 16 बरस में 13 बार खिताब के विजेता रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी आउट?, इस खिलाड़ी ने पहली बार जीता ‘बेलोन डी’ओर’ पुरस्कार

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 29, 2024 11:29 IST

Ballon d’Or 2024: स्पेन द्वारा रिकॉर्ड चौथा खिताब जीतने के बाद उन्हें इस साल की यूरोपीय चैम्पियनशिप में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी नामित किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देचौथी बार प्रीमियर लीग ट्रॉफी जीतने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थीअल्फ्रेडो डि स्टेफ़ानो (1957 और 1959) और लुइस सुआरेज़ (1960) के बाद पुरस्कार जीतने वाले तीसरे स्पेन के खिलाड़ी हैं। 2024 समारोह में स्पेनिश लीग के खिलाड़ियों का वर्चस्व रहा है।

Ballon d’Or 2024: स्पेन और मैनचेस्टर सिटी के मिडफील्डर रोड्री ने कमाल कर दिया। पहली बार  ‘बेलोन डी’ओर’ जीता। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का ‘बेलोन डी’ओर’ पुरस्कार जीता। उन्होंने रियल मैड्रिड  और ब्राजील के विनीसियस जूनियर और इंग्लैंड के जूड बेलिंगहैम पछाड़कर यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता। पहली बार इस पुरस्कार के विजेता रोड्री ने पिछले सीज़न में अपनी टीम को लगातार चौथी बार प्रीमियर लीग ट्रॉफी जीतने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। स्पेन द्वारा रिकॉर्ड चौथा खिताब जीतने के बाद उन्हें इस साल की यूरोपीय चैम्पियनशिप में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी नामित किया गया था।

28 वर्षीय मैड्रिड मूल निवासी 1990 में लोथर मैथॉस के बाद बैलन डी'ओर जीतने वाले पहले मिडफील्डर हैं और अल्फ्रेडो डि स्टेफ़ानो (1957 और 1959) और लुइस सुआरेज़ (1960) के बाद पुरस्कार जीतने वाले तीसरे स्पेन के खिलाड़ी हैं। 2024 समारोह में स्पेनिश लीग के खिलाड़ियों का वर्चस्व रहा है।

वैश्विक फुटबॉल के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिए जाने वाले पुरस्कार ‘बेलोन डी’ओर’ का आयोजन हुआ। पिछले कई वर्षों में ऐसा पहली बार है, जब इस खेल के दो सबसे बड़े दिग्गजों में शामिल क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी दावेदारों में शामिल नहीं हैं। अर्जेटीना के मेसी और रोनाल्डो पिछले 16 बरस में 13 बार इस खिताब के विजेता रहे हैं लेकिन इस बार इन दोनों को नामांकन नहीं मिला था।

मेसी उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल है, जिन्होंने इस खिताब को लगातार दो साल जीता है। उन्होंने 2022 में अर्जेंटीना को विश्व चैम्पियन बनाने के बाद अपने रिकॉर्ड में सुधार करते हुए आठवीं बार इसे जीता था। मेसी से पहले लगातार दो पुरस्कार जीतने वाले पिछले खिलाड़ी मार्को वैन बास्टेन थे। नीदरलैंड के इस खिलाड़ी ने 1988 और 1989 में बेलोन डी’ओर को अपने नाम किया था।

इस खिताब को लेकर मेसी और रोनाल्डो के दबदबे को इसी से समझा जा सकता है कि फ्रांस के महान जिनेदिन जिदान सिर्फ एक बार इसके विजेता बने। रोनाल्डिन्हो, रिवाल्डो, लुइस फिगो और जॉर्ज बेस्ट के लिए भी यही बात लागू होती है। अतीत में यूरोपीय खिलाड़ियों तक सीमित रहे बेलोन डी’ओर को पेले या डिएगो माराडोना ने कभी नहीं जीता था।

इस खिताब को 1990 के दशक में पैदा हुए किसी खिलाड़ी ने भी नहीं जीता है। विनीसियस के साथ रोड्री, किलियान एमबापे, एर्लिंग हैलैंड, जुड बेलिंगहैम और लैमिन यमल भी खिताब की दौड़ में थे। बोलोन डी’ओर फ्रांस की फुटबॉल पत्रिका द्वारा 1956 से दिया जाता है। फीफा रैंकिंग में शीर्ष 100 देशों के पत्रकारों के मतदान से इसके विजेता का चयन होता है।

टॅग्स :फीफाफीफा विश्व कपलियोनेल मेसीक्रिस्टियानो रोनाल्डो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल