लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया ने राजदूत को वापस भेजने के फ्रांस के फैसले का किया स्वागत

By भाषा | Updated: October 7, 2021 13:05 IST

Open in App

कैनबरा, सात अक्टूबर (एपी) ऑस्ट्रेलिया सरकार के मंत्रियों ने आखिरकार फ्रांस के ऑस्ट्रेलिया में अपने राजदूत को वापस भेजने के फैसले का स्वागत किया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दोनों देश रद्द किए गए पनडुब्बी अनुबंध से हुए नुकसान से निपट सकते हैं।

सत्तारूढ़ रूढ़िवादी लिबरल पार्टी के उप नेता एवं कोषाध्यक्ष जोश फ्राइडनबर्ग ने ‘नाइन नेटवर्क टीवी’ से कहा, ‘‘ हम फ्रांस के ऑस्ट्रेलिया में अपने राजदूत को वापस भेजने के फैसले का स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि हम हालिया घटनाक्रम से आगे बढ़ पाएंगे।’’

अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत में चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र के लिए नए त्रिपक्षीय सुरक्षा गठबंधन ‘ऑकस’ (एयूकेयूएस) की 15 सितंबर को घोषणा की थी, ताकि वे अपने साझा हितों की रक्षा कर सकें और परमाणु ऊर्जा से संचालित पनडुब्बियां हासिल करने में ऑस्ट्रेलिया की मदद करने समेत रक्षा क्षमताओं को बेहतर तरीके से साझा कर सकें। इस समझौते के कारण ऑस्ट्रेलिया ने 12 पारंपरिक ‘डीजल-इलेक्ट्रिक’ पनडुब्बियों के निर्माण के लिए फ्रांसीसी राज्य के स्वामित्व वाले नौसेना समूह के साथ 90 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (66 अरब डॉलर) का अनुबंध रद्द कर दिया था, जिसके बाद फ्रांस ने पिछले महीने अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से अपने राजदूतों को वापस बुला लिया था।

फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां-यवेस ले द्रियां ने एक संसदीय समिति से कहा, ‘‘ मैंने अब अपने राजदूत को दो लक्ष्यों के साथ कैनबरा लौटने के लिए कहा है...भविष्य में ऑस्ट्रेलिया के साथ हमारे संबंधों की शर्तों को फिर से परिभाषित करने में मदद करने और भविष्य में पनडुब्बी कार्यक्रम को समाप्त करने के ऑस्ट्रेलिया के निर्णय के कार्यान्वयन में हमारे हितों की रक्षा करने के लिए..’’

यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि 2016 में हस्ताक्षरित अनुबंध की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया को कितना खर्च आएगा।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने हालांकि कहा था कि ऑस्ट्रेलिया परियोजना पर 2.4 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर खर्च चुका है।

फ्राइडनबर्ग ने कहा कि ऑस्ट्रलिया और फ्रांस क्षेत्र में कई समान हित साझा करता है, ‘‘विशेषकर क्षेत्र में साथ मिलकर काम करने को लेकर।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए उम्मीद करें कि हम अपने रिश्ते दोबारा पटरी पर ले आएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल