लाइव न्यूज़ :

90 फाइटर जेट के साथ अंडमान के पास पहुंचा अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर, चीन को घेरने की तैयारी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 20, 2020 11:36 IST

कोरोना वायरस और व्यापार युद्ध को लेकर अमेरिका और चीन में कई महीनों से तनाव जारी है.

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों के चलते अमेरिका ने तीन एयरक्राफ्ट कैरियर भेजे हैंदक्षिण चीन सागर में तनाव बढ़ाने के लिए अमेरिका और चीन दोनों ने एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है.

चीन के साथ लगातार बढ़ते जा रहे तनाव के बीच अमेरिका ने अब अपनी ताकत दिखाने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है. अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर से लेकर हिंद महासागर तक अपनी गश्त बढ़ा दी है. हिंद महासागर में चीन की बढ़ती गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए दक्षिण चीन सागर में युद्धाभ्यास खत्म करने के बाद अमेरिकी नौसेना का महत्वूपर्ण एयरक्राफ्ट कैरियर 'यूएसएस निमित्ज' अब अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के पास पहुंच गया है. भारत भी अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के पास युद्धाभ्यास कर रहा है. यूएसएस निमित्ज को बहुत ताकतवर माना जाता है.

परमाणु शक्ति से चलने वाले 332 मीटर लंबे इस एयरक्राफ्ट कैरियर पर 90 लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टरों के अलावा लगभग 3000 नौसैनिक तैनात रहते हैं. इस एयरक्राफ्ट कैरियर को 3 मई, 1975 को अमेरिकी नौसेना में शामिल किया गया था.

दो अन्य एयरक्राफ्ट कैरियर्स भी तैनात

अमेरिका ने चीन पर दबाव डालने की रणनीति के तहत हिंद महासागर में कुल तीन एयरक्राफ्ट कैरियर्स को तैनात किया है. यूएसएस निमित्ज के अलावा यूएसएस रोनाल्ड रीगन फिलहाल दक्षिण चीन सागर में, जबकि यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट फिलीपीन सागर के आसपास गश्त लगा रहा है.

घिरता जा रहा चीन

अमेरिका की आक्रामक गतिविधियों से बौखलाया चीन बार-बार युद्ध की धमकी दे रहा है, लेकिन उसे भारत के साथ अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया भी हिंद महासागर में घेरने की तैयारी में जुटे हैं. *चीन के व्यापार का बड़ा हिस्सा हिंद महासागर से ही खाड़ी और अफ्रीकी देशों में जाता है.  चीन अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा आयात भी इसी रास्ते से करता है. इस रास्ते के बंद होने पर चीन के समक्ष तेल समेत कई चीजों की किल्लत हो सकती है. 

टॅग्स :अमेरिकाचीनइंडियाअंडमान निकोबार द्वीप समूह
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान