लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: संसद भवन पर हमले की जांच तेज हुई, ट्रंप के सहयोगी समेत पांच लोगों को समन जारी किए गए

By भाषा | Updated: November 23, 2021 11:51 IST

Open in App

वॉशिंगटन, 23 नवंबर (एपी) अमेरिकी संसद भवन ‘‘यूएस कैपिटल’’ पर छह जनवरी को हुए हमले की जांच कर रही एक समिति ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी रोजर स्टोन समेत पांच लोगों को सोमवार को समन जारी किए। सांसदों ने इस हमले से पहले हुई रैलियों की जांच तेज कर दी है।

रोजर स्टोन, एलेक्स जोन्स और बाकी तीन लोगों पर छह जनवरी को हुई दो रैलियों को आयोजित करने और उसका प्रचार करने का आरोप है। समन में इन लोगों से दस्तावेज पेश करने और गवाही देने के लिए कहा गया है। समिति के अध्यक्ष व मिसिसिपी से प्रतिनिधि, डेमोक्रेटिक पार्टी के बेनी थॉम्पसन ने कहा, ‘‘यह समिति रैलियों और उसके बाद कैपिटल तक हुए मार्च के बारे में जानकारी मांग रही है, जिनके दौरान हिंसक भीड़ ने यूएस कैपिटल पर हमला किया और हमारे लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम यह जानना चाहते हैं कि इन कार्यक्रमों को किसने आयोजित किया, किसने इनकी योजना तैयार की, किसने इनके लिए धन दिया और किसने धन लिया। इसके साथ ही, आयोजकों ने व्हाइट हाउस के अधिकारियों और कांग्रेस के साथ क्या बातचीत की थी, इसके बारे में जानना चाहते हैं।’’

वहीं, कैपिटल बिल्डिंग पर हमले के दौरान की तस्वीरों में सदन की अध्यक्ष नैंन्सी पेलोसी के कार्यालय के भाषण-मंच को उठाए हुए दिख रहे फ्लोरिडा के एक व्यक्ति ने हिंसा में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है।

अदालत के दस्तावेजों के अनुसार एडम जॉनसन (36) ने वॉशिंगटन संघीय अदालत में संसद भवन में घुसने संबंधी अपना अपराध स्वीकार कर लिया। संघीय अभियोजक जॉनसन के लिए जेल की सजा नहीं मांगने पर सहमत हुए हैं लेकिन इस बारे में अंतिम निर्णय न्यायाधीश 25 फरवरी को होने वाली सुनवाई में लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला