लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: पूर्व कॉन्फेडरेट जनरल नाथन बेडफ़ोर्ड फ़ॉरेस्ट की प्रतिमा हटाई गई

By भाषा | Updated: December 8, 2021 08:51 IST

Open in App

नेशविल (अमेरिका), आठ दिसंबर (एपी) अमेरिका के टेनेसी में इंटरस्टेट के पास एक ‘कॉन्फेडरेट’ प्रतिमा को मंगलवार को हटा दिया गया। इस प्रतिमा को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था और समय-समय पर इसे हटाए जाने की कोशिश भी की गई।

कू क्लक्स क्लान नेता एवं पूर्व कॉन्फेडरेट जनरल नाथन बेडफ़ोर्ड फ़ॉरेस्ट की 25-फुट-ऊंची प्रतिमा दो दशकों से अधिक समय से नेशविल शहर के दक्षिण में इंटरस्टेट-65 के पास एक निजी सम्पत्ति में लगी थी। सम्पत्ति के मालिक बिल डोरिस की मौत के एक साल बाद इस प्रतिमा का हटाया गया।

मीडिया की खबरों के अनुसार, वसीयत के तहत सम्पत्ति के बंटवारे के चलते प्रतिमा को हटाने का निर्णय किया गया। डोरिस ने 2017 में बताया था कि पिछले कुछ वर्षों में प्रतिमा को कई बार नुकसान पहुंचाया गया, यहां तक की प्रतिमा को गोलियां भी मारी गई।

नेशविल राज्य की सीनेटर हेदी कैंपबेल ने कहा कि वह इस फैसले से खुश हैं। कैंपबेल ने भी पहले कई बार प्रतिमा को हटवाने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा, ‘‘ यह एक अच्छी खबर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल